PSL 2024: पाकिस्तान सुपर लीग 2024 में 10 मार्च को एक बेहद रोमांचक मैच देखने को मिला। इस मैच में क्वेटा ग्लेडियेटर्स और लाहौर कलंदर्स की टीम आमने-सामने थी। लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी की मैच में साथी खिलाड़ी ने ही हेकड़ी निकाली। मैच के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर मैच जीतने के लिए क्वेटा ग्लेडियेटर्स को 4 रन चाहिए, जबकि लाहौर कलंदर्स की तरफ से टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी गेदंबाजी कर रहे थे। फैंस को लग रहा था कि शाहीन आखिरी गेंद पर चार रन आसानी से बचा लेंगे लेकिन उनको क्या पता था सामने खड़ा उनका साथी खिलाड़ी चौके की जगह छक्का मारकर उनकी हेकड़ी निकालने वाला है।
वसीम जूनियर ने छक्का लगाकर दिलाई जीत
क्वेटा ग्लेडियेटर्स और लाहौर कलंदर्स के बीच खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लाहौर कलंदर्स ने 4 विकेट खोकर 166 रन बनाए थे। लाहौर कलंदर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शाहीन अफरीदी ने 34 गेंदों पर नाबाद 55 रनों की शानदार पारी खेली। इस मैच में शाहीन अफरीदी बल्लेबाजी करने नंबर 5 पर आए थे। इसके अलावा अब्दुल्लाह शफीक ने 59 रनों की पारी खेली। वहीं क्वेटा ग्लेडियेटर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अबरार अहमद ने 31 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा वसीम जूनियर और मोहम्मद आमिर ने 1-1 विकेट अपने नाम दर्ज किया था।
इसके बाद मैच जीतने के लिए क्वेटा ग्लेडियेटर्स के सामने 167 रनों का लक्ष्य था। जिसका पीछा करते हुए क्वेटा ग्लेडियेटर्स ने 4 विकेट खोकर जीत हासिल की। क्वेटा ग्लेडियेटर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शाऊद शकील ने सबसे ज्यादा 65 गेंदों पर 88 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ख्वाजा ने 26 और जेसन रॉय ने 18 रन बनाए थे। इस मैच को जीतने के लिए क्वेटा ग्लेडियेटर्स को आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर 4 रन चाहिए थे।
वहीं दूसरी तरफ स्ट्राइक पर वसीम जूनियर थे, जबकि शानदार लय में दिख रहे शाऊद शकील नॉन स्ट्राइक पर थे ऐसे में क्वेटा ग्लेडियेटर्स के लिए मैच जीतना काफी मुश्किल माना जा रहा था लेकिन वसीम जूनियर के इरादे कुछ और ही थे। वसीम जूनियर ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को शानदार जीत दिलाई। वसीम के छक्का लगाते ही क्वेटा ग्लेडियेटर्स के मेंटोर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर विव रिचर्ड्स खुशी से झूम उठे। इस मैच को जीतने के साथ ही क्वेटा ग्लेडियेटर्स ने पीएसएल के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने किया Rohit Sharma का अपमान! अंबाती रायडू ने ईशान को लेकर दिया बड़ा बयान
ये भी पढ़ें:- WTC Points Table 2024: हार के बाद न्यूजीलैंड को झटका, ऑस्ट्रेलिया को फायदा; टीम इंडिया पर कितना असर
ये भी पढ़ें:- NZ vs AUS: 80 पर आधी टीम पवेलियन लोटी, फिर भी ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड पर दर्ज की शानदार जीत
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
52 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: अंशुल कंबोज को मिला पहला विकेट, न्यूजीलैंड ने गंवाया छठा विकेट
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
10 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
12 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines