T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. टीम में ईशान किशन की दो साल बाद वापसी हुई है. ईशान किशन ने भारत के लिए आखिरी मैच साल 2023 में खेला था. हालांकि अब उन्हें टी-20 विश्व कप 2026 में मौका मिला है. भारतीय टीम टी-20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी से करेगी, जहां पर टीम का सामना अमेरिका से होगा. ऐसे में भारतीय टीम इस मैच में कुछ इस प्रकार की प्लेइंग 11 लेकर उतर सकती है.
ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी
पहले मैच में भारतीय टीम की सलामी जोड़ी के रूप में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को मौका मिल सकता है. जबकि ईशान किशन को प्लेइंग 11 से बाहर रखा जा सकता है. संजू भारत के लिए टी-20 में लगातार रन बना रहे हैं, जबकि अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में 1600 से अधिक रन बनाए हैं. ऐसे में भारत के लिए ये जोड़ी विश्व कप में अहम किरदार प्ले कर सकती है.
ये भी पढ़ें: Virat Kohli और रोहित शर्मा 2 दिन बाद करेंगे मैदान पर वापसी, यहां देखें दिल्ली-मुंबई का पूरा शेड्यूल
मध्यक्रम में ये नाम
नंबर 3 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव मोर्चा संभाल सकते हैं. हालांकि सूर्या का फॉर्म साल 2025 में अच्छा नहीं रहा है. इसके अलावा नंबर 4 पर तिलक वर्मा मोर्चा संभाल सकते हैं. तिलक ने एशिया कप 2025 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया है. वहीं, लोअर मिडिल ऑर्डर में , हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल नजर आ सकते हैं.
गेंदबाजी विभाग पर एक नजर
स्पिन गेंदबाजी विभाग का जिम्मा अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव संभाल सकते हैं, जबकि तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे संभाल सकते हैं.
भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.
विश्व कप 2026 और न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम
सूर्याकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर).
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines