UP Yoddhas vs Telugu Titans: प्रो कबड्डी लीग (PKL 2025) की शुरुआत हो गई है। पहले दिन दो मैच देखने को मिले। तमिल थलाइवाज ने तेलुगु टाइटंस को हराया, वहीं पुणेरी पलटन को बेंगलुरु बुल्स पर बड़ी जीत मिल गई। आज भी दो मैच होने वाले हैं। तेलुगु टाइटंस को भले ही पहले मैच में हार मिली है लेकिन आज उनके पास खाता खोलने का मौका है।
PKL 2025 में आज होगा बड़ा मैच
PKL 2025 का तीसरा मैच तेलुगु टाइटंस और यूपी योद्धाज के बीच देखने को मिलेगा। यह मुकाबला विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब, वाइजैग से देखने को मिलेगा। तेलुगु टाइटंस की कमान इस साल विजय मालिक संभाल रहे हैं, वहीं यूपी योद्धाज के कप्तान सुमित सांगवान हैं। तेलुगु अपना पिछला मैच हारकर आ रहे हैं और वो पहली जीत की तलाश में हैं, वहीं यूपी योद्धाज जीत के साथ PKL के 12वें सीजन की शुरुआत करना चाहेंगे। यह मैच जबरदस्त एक्शन से भरा रह सकता है।
तेलुगु टाइटंस और यूपी योद्धाज का स्क्वाड
तेलुगु टाइटंस का स्क्वाड
- रेडर्स: आशीष नरवाल, मंजीत, चेतन साहू, नितिन कुमार, रोहित सिंह, प्रफुल जावरे, जय भगवान
- डिफेंडर्स: अजित पवार, शुभम शिंदे, सागर सेठपाल रावल, अमन, आमिर इजलाली, अंकित, अवि दुहान, बंटू मालिक, राहुल डागर
- ऑल राउंडर्स: विजय मालिक (कप्तान), भरत हूडा, शंकर गड़ाई, गणेश परकी
यूपी योद्धाज का स्क्वाड
- रेडर्स: भवानी राजपूत, सुरेंदर गिल, गगन गौड़ा, केशव कुमार, डॉन्ग जोन ली, जतिन सिंह, प्रणय राणे, शिवम चौधरी और गुमान सिंह
- डिफेंडर्स: सुमित सांगवान (कप्तान), आशु सिंह, हितेश, साहुल कुमार, महेंदर सिंह, मोहम्मदरेजा काबूद्राहांगी, गंगाराम, सचिन मणिपाल, रौनक नैन और जयेश महाजन
PKL 2025 में तेलुगु टाइटंस vs यूपी योद्धाज मैच कब, कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग 2025 में तेलुगु टाइटंस और यूपी योद्धाज के बीच आज रात 8 बजे मैच होने वाला है। इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं और जियो हॉटस्टार पर इसे लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। एक घंटे तक यह मैच चलेगा और कोई भी लाइव एक्शन मिस नहीं करना चाहेगा।
ये भी पढ़ें:- PKL 2025: अर्जुन-पवन सेहरावत ने मचाया धमाल, तमिल थलाइवाज के आगे चारों खाने चित तेलुगू टाइटंस
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
37 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
59 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines