Pro Kabaddi League 2025: प्रो कबड्डी लीग 2025 का 40वां मैच पुनेरी पलटन और यू मुंबा के बीच खेला गया। इस मैच को पुनेरी पलटन ने 40-22 से अपने नाम किया। इस सीजन पुनेरी पलटन कमाल का प्रदर्शन कर रही है। यू मुंबा पर पुनेरी पलटन की जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में बदलाव देखने को मिला है। इस मैच से पहले दबंग दिल्ली पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर थी, लेकिन अब दबंग दिल्ली से नंबर-1 का ताज छिन गया है।
पुनेरी पलटन ने 40-22 से जीता मैच
40वें मैच में पुनेरी पलटन ने यू मुंबा को 40-22 से हराया। मैच में पुनेरी पलटन ने टोटल 14 रेड पॉइंट हासिल किए। जिसमें से 8 अंक स्टुअर्ट सिंह के नाम रहे, जिन्होंने 7 रेड और 1 बोनस पॉइंट हासिल किया था। इसके अलावा गुरदीप ने 5 अंक हासिल किए थे, जिसमें 4 टेकल और 1 बोनस पॉइंट शामिल था। वहीं अभिनेस ने 4 अंक हासिल किए, जिसमें 3 टेकल और 1 बोनस अंक शामिल रहा। इस जीत के साथ पुनेरी पलटन पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं।
ये भी पढ़ें:-World Athletics Championships 2025: नीरज चोपड़ा का बड़ा खुलासा, बताया क्यों नहीं मिल सका मेडल?
पॉइंटस टेबल में हुआ बदलाव
यू मुंबा को हराकर पुनेरी पलटन पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर आ गई है। पुनेरी पलटन ने अभी तक इस सीजन 8 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 6 में जीत और 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल पुनेरी पलटन के 12 अंक हो गए हैं। वहीं दबंग दिल्ली अब दूसरे पायदान पर खिसक गई है। दबंग दिल्ली भी इस सीजन कमाल की फॉर्म में दिखाई दे रही है। इस सीजन दबंग दिल्ली ने अभी तक 6 मैच खेले हैं और सभी मैचों में दिल्ली ने जीत हासिल की है। 12 अंक के साथ दबंग दिल्ली दूसरे स्थान पर है।
वहीं तीसरे पायदान पर अब जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम आ गई है। जयपुर पिंक पैंथर्स ने अभी तक इस सीजन 7 मैच खेले हैं। जिसमें से टीम को 4 मैचों में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल जयपुर के 8 अंक है। वहीं 8 अंक के साथ हरियाणा स्टीलर्स चौथे पायदान पर है। यू मुंबा 8 अंक के साथ पांचवें और बेंगलुरु बुल्स 8 अंक के साथ छठे पायदान पर है। वहीं तमिल थलाइवाज 6 अंक के साथ सातवें स्थान पर है।
ये भी पढ़ें:-Shreyas Iyer फेल, ध्रुव-पडिक्कल ने किया इम्प्रेस, भारतीय बल्लेबाजों के आगे बेबस दिखे कंगारू गेंदबाज
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
35 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines