Pratika Rawal Ruled Out: वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. बांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में फील्डिंग करते हुए टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज प्रतिका रावल चोटिल हो गई थीं. बीसीसीआई ने उनकी चोट को लेकर अपडेट देते हुए बताया था कि जांच चल रही है. फैंस उम्मीद लगा रहे थे कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले प्रतिका ठीक हो जाएगी. हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक रावल चोटिल होने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं.
प्रतिका रावल वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 से बाहर
बांग्लादेश के खिलाफ लीग स्टेज के आखिरी मैच में बाउंड्री पर गेंद पकड़ने के चक्कर में प्रतिका रावल का पैर मुड़ गया था. इसी वजह से वो बुरी तरह चोटिल हो गई थीं और मेडिकल टीम द्वारा उन्हें बाहर ले जाया गया. क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में अब बताया है कि रावल ICC वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 से बाहर हो चुकी हैं. उनके पैर का स्कैन हुआ और इसके बाद पता चला कि वो आने वाले मैचों के लिए शायद फिट नहीं हो पाएंगी. टीम इंडिया को उन्होंने 2025 के विश्व कप में लगातार अच्छी शुरुआत दी थी और उनका बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान, चैंपियन कप्तान की वापसी
वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में प्रतिका ने किया धमाकेदार प्रदर्शन
2025 के महिला वर्ल्ड कप में प्रतिका रावल ने 6 पारियों में 308 रन बनाए. उन्होंने टूर्नामेंट में 51.33 के औसत से बल्लेबाजी की. प्रतिका ने टूर्नामेंट में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ लीग स्टेज के मैच में रावल ने 134 गेंदों का सामना करते हुए 122 रन की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने इसी बीच 13 चौके और 2 छक्के जड़े थे. वो वुमेंस वर्ल्ड कप में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं और नॉकआउट मैच से पहले इस शतकवीर ओपनर का बाहर होना टीम इंडिया की जरूर टेंशन बढ़ा देगा.
ये भी पढ़ें:- अस्पताल में भर्ती होने के बाद श्रेयस अय्यर को लेकर BCCI ने दिया बड़ा बयान, बताया कैसी है तबीयत?
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
26 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines