India Senior Selection Committee: हाल ही में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई में एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था। जिसके बाद से खबर सामने आ रही है कि अब टीम इंडिया की सीनियर सिलेक्शन कमिटी में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। चूंकि सीनियर सिलेक्शन कमिटी के सदस्य एस शरथ का कार्यकाल पूरा हो चुका है, जिनकी जगह अब टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज का नाम सामने आ रहा है।
प्रज्ञान ओझा होंगे सिलेक्शन कमिटी का हिस्सा!
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा के साउथ जोन से नेशनल सेलेक्टर बनने की संभावना जताई जा रही है। प्रज्ञान अब एस शरथ की जगह लेते हुए दिखाई दे सकते हैं। एस शरथ ने सेलेक्टर के रूप में लगभग अपने 4 साल पूरे कर लिए हैं। इसके अलावा एस शरथ जूनियर सिलेक्शन कमीटी के फिर से चीफ सेलेक्टर बन सकते हैं।
BCCI ने जारी किए आवेदन
बीसीसीआई ने नेशनल सेलेक्टर पद के लिए आवेदन जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार कैंडिडेट ने कम से कम 7 टेस्ट मैच या 30 फर्स्ट क्लास मैच या फिर 10 वनडे मैच खेले हो। इसके अलावा कम से कम 5 साल पहले क्रिकेट से संन्यास ले चुका हो। इसके अलावा बीसीसीआई की किसी भी क्रिकेट समिति का 5 साल तक सदस्य न रहा हो।
ऐसा रहा था प्रज्ञान ओझा का क्रिकेट करियर
प्रज्ञान ओझा ने टीम इंडिया के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी20 मैच खेले थे। 24 टेस्ट मैचों में गेंदबाजी करते हुए प्रज्ञान ने 113 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 89 रन देकर 10 विकेट लेना रहा था। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 21 और टी20 में 10 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:-50 वनडे, 37 टी20 मैच खेलने वाली स्टार खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
44 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines