Pro Kabaddi League 2025 Final: प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 12वें सीजन का फाइनल शुक्रवार, 31 अक्टूबर को दबंग दिल्ली केसी और पुनेरी पल्टन के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें नई दिल्ली के त्यागराज इंदोर स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. दबंग दिल्ली ने पहले क्वालीफायर में पुनेरी पल्टन को हराकर ही फाइनल में एंट्री मारी है, जो सीजन 8 जीत के बाद के अपना दूसरा खिताब जीतना चाहेगी.
वहीं, पुनेरी ने क्वालीफायर 2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तेलुगु टाइटंस को मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है. फाइनल में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलने वाला है. मैच से पहले यहां जानिए आप कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव एक्शन और मैच की पूरी डिटेल्स.
दबंग दिल्ली और पुनेरी पल्टन में किसका पलड़ा भारी?
दबंग दिल्ली केसी और पुनेरी पल्टन की टीम पीकेएल में कुल 27 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं. इसमें से 13 मुकाबलों में पुनेरी पल्टन ने जीत हासिल की है, जबकि दबंग दिल्ली ने 11 मैचों बाजी मारी है. वहीं, तीन मैच टाई रहे. खास बात यह है कि इस सीजन में दिल्ली और पुणे के बीच हुए तीनों मुकाबले टाईब्रेकर तक गए हैं. पहले दो मैच पुणे ने जीते थे, जबकि क्वालीफायर वाला मैच दबंग दिल्ली ने जीता था. ऐसे में फाइनल मुकाबला भी बेहद दिलचस्प होने वाला है.
कब और कहां देखें लाइव?
दबंग दिल्ली केसी और पुनेरी पल्टन के बीच PKL 2025 का फाइनल शुक्रवार, 31 अक्टूबर को त्यागराज इंडोर स्टेडियम भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा. कबड्डी फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस मैच का लाइव एक्शन देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- कब होगी Shreyas Iyer की मैदान पर वापसी? जानिए कितनी सीरीज मिस कर सकता टीम इंडिया का स्टार बल्लेबाज
दबंग दिल्ली केसी का स्क्वॉड
आशु मलिक, संदीप, मोहित, गौरव छिल्लर, अजिंक्य पवार, अक्षित, सुरजीत सिंह, सौरभ नांदल, फजल अत्राचली, आमिर होसेन, अनिल गुर्जर, नीरज नरवाल, विजय, अनुराग, मोहित नरवाल, रमन सिंह, अमित, अरकम शेख, आशीष सांगवान, नवीन.
पुनेरी पल्टन का स्क्वॉड
असलम ईमानदार, पंकज मोहिते, गौरव खत्री, सचिन, मोहित गोयत, अबिनेष नादराजन, मोहम्मद अमान, दादासो पुजारी, आदित्य शिंदे, मोहम्मद नबीबक्श. विशाल भारद्वाज, स्टुवर्ट सिंह, अभिषेक गुंगे, मिलाद मोहजेर, राकेश. रोहन तुपारे, संजय इनानिया, वैभव रबाबे, गुरदीप.
ये भी पढ़ें- ‘रोहित शर्मा की वजह से टी-20…’, राहुल द्रविड़ ने हिटमैन पर दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines