Champions Trophy 2025: अपनी मेजबानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का चैम्पियंस ट्रॉफी में सफर खत्म हो गया है। टीम को उम्मीद थी कि वो अपनी मेजबानी में चैम्पियंस ट्राफी का खिताब बचाने में सफल रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और वो लीग स्टेज में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। ऐसा होने के बाद टीम में बदलाव होने तय हैं। टीम के अंतरिम हेड कोच के रूप में आकिब जावेद का कार्यकाल 27 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम (PCB) उनके प्रदर्शन से खुश नहीं है, जिसकी वजह से वो उनका कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने के मूड में नहीं है।
PCB कर रहा नए कोच की तलाश
ऐसा होने पर पीसीबी अब नए कोच की तलाश करेगा। पता चला है कि एक पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी को नया हेड कोच बनाया जाएगा और वह न्यूजीलैंड के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए टीम के साथ यात्रा करेगा, जो 16 मार्च से 5 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे और पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
सिलेक्शन कमिटी का भी हिस्सा हैं आकिब जावेद
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद सिलेक्शन कमिटी का भी हिस्सा हैं और पिछले साल अक्टूबर में गैरी कर्स्टन के पद छोड़ने के बाद उन्होंने व्हाइट-बॉल कोच की भूमिका निभाई थी। दिसंबर में पाकिस्तान के टेस्ट फॉर्मेट में जेसन गिलस्पी के हेड कोच पद से इस्तीफा देने के बाद आकिब ने ही उनकी जगह ली थी।
अंतरिम तौर पर हो सकती है कोच की नियुक्ति
सूत्र ने कहा, ‘पाकिस्तान को 15 मार्च से न्यूजीलैंड में व्हाइट बॉल की सीरीज खेलनी है और अंतरिम हेड कोच के तौर पर आकिब जावेद का कॉन्ट्रैक्ट 27 फरवरी को खत्म हो जाएगा। पाकिस्तान को चैम्पियंस ट्रॉफी में ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। इसलिए निश्चित रूप से पीसीबी को न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक हेड कोच का नाम बताना होगा, लेकिन यह नियुक्ति अंतरिम ही हो सकती है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि पीसीबी ने स्थायी हेड कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू नहीं की है।’
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines