हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

घाटा नहीं चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से मालामाल हुआ पाकिस्तान, मीडिया रिपोर्ट्स को PCB ने बताया बकवास

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन सभी रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिसमें पीसीबी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करने पर 85 प्रतिशत का नुकसान होने की बात कही गई थी।

विज्ञापन
PCB

PCB Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के समापन के बाद एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करके जबरदस्त नुकसान हुआ है। रिपोर्ट में पीसीबी को 85 प्रतिशत नुकसान होने की बात कही गई थी। हालांकि, अब पड़ोसी मुल्क के क्रिकेट बोर्ड ने इन तमाम तरह की रिपोर्ट्स को बकवास बताया है। बोर्ड का कहना है कि आईसीसी के मेगा इवेंट को होस्ट करने पर उन्हें 3 बिलियन (लगभग 300 करोड़) का फायदा हुआ है। पीसीबी का कहना है कि उन्होंने 40 मिलियन का टैक्स भी चुकाया है।

घाटा नहीं पीसीबी को हुआ जबरदस्त फायदा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता आमिर मीर और चीफ वित्तीय ऑफिसर जावेद मुर्तजा का कहना है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी से बोर्ड को जबरदस्त रेवन्यू मिला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए उन्होंने उन तमाम तरह की रिपोर्ट्स को खारिज किया, जिसमें पीसीबी को 85 प्रतिशत नुकसान होने की बात कही गई थी। आमिर मीर ने बताया कि टूर्नामेंट को होस्ट करने से बोर्ड को 3 बिलियन (300 करोड़ रुपये) की कमाई हुई है। उन्होंने कहा, “सभी तरह के खर्चों को आईसीसी ने कवर किया। पीसीबी को गेट मनी और टिकटों की बिक्री से रेवन्यू हुआ। ऑडिट के बाद हम आईसीसी से 3 बिलियन के आसपास की रकम मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।” मीर ने बताया कि बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से 2 बिलियन तक की कमाई होने की उम्मीद जताई थी, लेकिन रेवन्यू उससे कहीं ज्यादा हुआ है।

40 मिलियन का भरा टैक्स

पीसीबी के प्रवक्ता ने चेयरमैन मोहसिन नकवी की जमकर तारीफ की। आमिर मीर ने कहा कि नकवी की देखरेख में इस साल बोर्ड को पिछले साल के मुकाबले 40 प्रतिशत ज्यादा मुनाफा हुआ है। उन्होंने कहा, “इस फाइनेंशियल स्ट्रेंथ के साथ अब पीसीबी विश्व के टॉप तीन क्रिकेट बोर्ड में शामिल हो गया है। बोर्ड ने 40 मिलियन (4 करोड़) का इस बार टैक्स भरा है।” गौरतलब है कि पाकिस्तान की मेजबानी में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताब पर टीम इंडिया ने कब्जा जमाया। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को शिकस्त देते हुए तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें