T20 World Cup 2024: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने रविवार को घोषणा की कि अगर पाकिस्तानी टीम टी20 विश्व कप 2024 जीतती है तो प्रत्येक खिलाड़ी को 100,000 डॉलर (2.77 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) मिलेंगे। बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में कैम्प शुरू किया। रविवार को नकवी गद्दाफी स्टेडियम पहुंचे। एक्स पर एक पोस्ट में PCB ने कहा कि नकवी ने अपनी यात्रा के दौरान खिलाड़ियों और अधिकारियों से मुलाकात की।
खिलाड़ियों के साथ की चर्चा
बोर्ड ने कहा, PCB अध्यक्ष नकवी दो घंटे तक खिलाड़ियों के साथ रहे। नकवी ने खिलाड़ियों से रणनीति पर चर्चा भी की। PCB के मुताबिक, नकवी ने घोषणा की कि टी20 विश्व कप जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी को 100,000 डॉलर (2.77 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) दिए जाएंगे। नकवी ने यह भी कहा कि ट्रॉफी उठाने की तुलना में प्राइज मनी का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम पाकिस्तान का झंडा फहराएगी।
देश की उम्मीदों को पूरा करना है
नकवी ने खिलाड़ियों को बिना किसी दबाव के खेलने और जोरदार प्रतिस्पर्धा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, “जीत आपकी होगी। किसी की परवाह मत करें, केवल पाकिस्तान के लिए खेलें। मैदान पर टीम वर्क का प्रदर्शन करें। खुदा ने चाहा तो जीत आपकी होगी। सभी खिलाड़ी एकजुट हैं।” उन्होंने उम्मीद जताई कि तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा, देश को आपसे बहुत उम्मीदें हैं। आपको उन्हें पूरा करना होगा।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: हेनरिक क्लासेन को भीड़ ने घेरा, भड़क गया सनराइजर्स हैदराबाद का बल्लेबाज Viral Video
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: Playing 11 के लिए टीम इंडिया को मिला बुमराह का जोड़ीदार, इस खिलाड़ी का काट सकता है पत्ता
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines