PCB Central Contract: एशिया कप 2025 को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पहले ही 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर चुका है। जिसमें टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं दी गई है। वहीं अब पीसीबी ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किया है जिसमें बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं 12 नए खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है।
बाबर-रिजवान का हुआ डिमोशन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ग्रेड ए के लायक किसी भी खिलाड़ी को नहीं समझा है। ग्रेड ए में किसी भी खिलाड़ी को नहीं रखा गया है। पहले ग्रेड ए में बाबर और रिजवान जैसे खिलाड़ियों को रखा जाता था, लेकिन अब इन दोनों खिलाड़ियों को ग्रेड बी में रखा गया है। ग्रेड बी में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, अबरार अहमद, फखर जमां, हारिस राउफ, हसन अली, सैम अयूब, सलमान अली आगा, शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी को रखा है।
ग्रेड सी से ग्रेड बी में पहुंचे ये खिलाड़ी
इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 5 खिलाड़ियों का प्रमोशन हुआ है, ये 5 खिलाड़ी पहले ग्रेड सी का हिस्सा था लेकिन अब इनको ग्रेड बी में शामिल किया गया है। जिसमें टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा, शादाब खान, हारिस राउफ, अबरार अहमद और सैम अयूब शामिल हैं।
ग्रेड सी में ये खिलाड़ी शामिल
फहीम अशरफ, अब्दुल्लाह शफीक, मोहम्मद नवाज, हसन नवाज, साजिद खान, मोहम्मद हारिस, नसीम शाह, नोमान अली, सऊद शकील, साहिबजादा फरहान।
ग्रेड डी में शामिल ये खिलाड़ी
खुशदिल शाह, अहमद दानियाल, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, शान मसूद, हुसैन तलत, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, सुफियान मुकीम, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा
ये भी पढ़ें:-UP T20 League 2025: युवराज सिंह का नहीं चल्ला बल्ला, शर्मा जी के बेटे ने उड़ाया ‘गर्दा’, भुवनेश्वर कुमार भी छाए
संबंधित खबरें
IND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
16 mins agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
1 hr agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
2 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
2 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
3 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
4 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
4 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
5 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines