Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में जारी चैम्पियंस ट्रॉफी में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच हुए मैच में उस दौरान माहौल गर्मा गया, जब गलती से ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान की जगह भारत का राष्ट्रगान बजा दिया गया। यह घटना लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुई, जो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि आयोजकों ने जल्द ही अपनी गलती सुधारते हुए सही राष्ट्रगान बजाया। इस मामले पर अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का बयान सामने आया है, जहां उसने आईसीसी को लेटर लिखते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि यह समझना मुश्किल है कि जब भारत इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं आया है, तो उसकी राष्ट्रगान की फाइल प्लेलिस्ट में कैसे मौजूद थी. उन्होंने इस मामले में आईसीसी को जिम्मेदार ठहराया और जवाब मांगा।
सूत्र ने कहा, ‘पीसीबी ने साफ कर दिया है कि आईसीसी को इस पर सफाई देनी होगी, क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान टीमों के राष्ट्रगान प्लेलिस्ट को संभालने की जिम्मेदारी उन्हीं की है। जब भारत पाकिस्तान में नहीं खेल रहा, तो यह गलती कैसे हुई।’
भारत ने पाकिस्तान में खेलने से किया मना
बता दें कि भारत ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था और चैंपियंस ट्रॉफी के अपने मैच दुबई में खेल रहा है। दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें रविवार को एक अहम मैच में भिड़ेंगे, जिसमें हार से पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गया है।
पीसीबी ने आईसीसी को लिखा लेटर
पीसीबी ने इससे पहले आईसीसी को पत्र लिखकर बताया था कि शुक्रवार को दुबई में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच के दौरान टीवी स्क्रीन पर उसका लोगो नहीं दिखाया गया था। इसके बाद आईसीसी ने पीसीबी को कहा कि यह एक गलती थी। आईसीसी ने पीसीबी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि दुबई में भारत के होने वाले सभी मैचों में पाकिस्तान के नाम के लोगो इस्तेमाल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: महामुकाबले से पहले लाइव शो में वसीम अकरम ने उड़ाया विराट का मजाक, देखें VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
15 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
55 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines