PBKS vs DC: आईपीएल 2025 में आज यानी 8 मई को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स के लिए ये मैच काफी अहम है। अगर पंजाब ये मैच अपने नाम कर लेती है तो वह प्लेऑफ 2025 में क्वालीफाई कर लेगी। दोनों टीमों के कप्तान मैच शुरु होने से पहले टॉस के लिए मैदान पर आए। सिक्का आज पंजाब के पक्ष में गिरा। हालांकि बारिश की वजह से आज टॉस में देरी हुई।
पंजाब ने जीता टॉस
सिक्का आज पंजाब के पक्ष में गिरा। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं धर्मशाला के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स पहले गेंदबाजी करेगी। पंजाब ने इस मैच में कोई भी बदलाव नहीं किया है। दिल्ली ने एक बदलाव किया है। विपराज निगम की जगह पर माधव तिवारी को मौका मिला है।
क्या बोले अक्षर पटेल
अक्षर पटेल ने टॉस हारने के बाद कहा कि मौसम के कारण हम पहले फील्डिंग करते। विकेट वही रहेगा। यह एक लंबा टूर्नामेंट है और सकारात्मक रहना महत्वपूर्ण है। विपराज निगम की जगह माधव तिवारी को शामिल किया गया है।
श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद कहा कि आउटफील्ड को देखते हुए हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। प्रशंसक मेरे फैसले से खुश हैं। अगर आप पिछले मैच को देखें, तो जिस तरह से हमारे ओपनर्स ने शुरुआत की और दूसरे बल्लेबाजों ने उसका फायदा उठाया, उससे हमें पहले बल्लेबाजी करने का उचित मौका मिला।
पंजाब की प्लेइंग इलेवन
प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, अजमतुल्लाह उमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
दिल्ली की प्लेइंग इलेवन
फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
संबंधित खबरें
एज फ्रॉड मामले में नया खुलासा, टेस्ट रिपोर्ट पर BCCI ने शुरू की जांच!
12 mins agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
16 mins agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
56 mins agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
58 mins agoIPL 2027 से पहले MI में बड़ा बदलाव, 3 दिग्गजों ने अचानक तोड़ा नाता
1 hr agoगंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
1 hr agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
1 hr agoवैभव OUT, ईशान IN… NZ के खिलाफ चौथे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoसिर्फ 3 मैचों के बाद बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर, अश्विन ने किया बड़ा दावा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines