Pat Cummins On Team India: रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाड़ी लीग स्टेज के मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। हालांकि ऐसा लगता है कि यह बात ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान पैट कमिंस को पच नहीं रही है और यही वजह है कि उन्होंने भारत और आईसीसी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत को एक ही मैदान पर अपने सभी मैच खेलने का फायदा मिल रहा है।’
कमिंस ने यहां कई स्पेशलिस्ट द्वारा दिए गए बयानों पर रिएक्शन देते हुए कहा कि दुबई में खेलने से भारत को फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह अच्छा है कि टूर्नामेंट जारी रह सकता है, लेकिन जाहिर है कि इससे भारत को उसी मैदान पर खेलने का बहुत बड़ा फायदा मिलता है। वे पहले से ही बहुत मजबूत दिख रहे हैं और उन्हें अपने सभी मैच वहां खेलने का स्पष्ट लाभ मिला है।’ कमिंस फिलहाल चोट की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हैं।
यह भी पढ़ें: ‘भारत की B टीम भी हरा देगी’, पाकिस्तान टीम की दुर्दशा पर सुनील गावस्कर ने लिए मजे
ऐसा रहा है अब तक भारत का सफर
भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट की जीत के साथ की, जिसमें उप-कप्तान शुभमन गिल ने मैच जिताऊ नाबाद शतक बनाया। इसके बाद टीम ने विराट कोहली के धांसू शतक के दम पर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को छह विकेट से पीट दिया। इस जीत ने टीम को ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा दिया है।
दो मार्च को न्यूजीलैंड से टकराएगी टीम इंडिया
मैच में भारत को 242 रनों का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने विराट के शतक के दम पर आसानी से हासिल कर लिया। टीम की जीत में नंबर चार पर खेलने वाले श्रेयस अय्यर की भी अहम भूमिका रही, जिन्होंने 67 गेंदों पर 56 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने दो विकेट चटकाए। टीम अब अगले मुकाबले में न्यूजीलैंड से दो मार्च को भिडे़गी।
यह भी पढ़ें: एशेज से पहले बड़े टूर्नामेंट से बाहर हुए Ben Stokes, वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए लिया फैसला
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
46 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines