Paris Paralympics 2024 में भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने महिलाओं की 400 मीटर की दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। इससे पहले ये कारनामा प्रीति पाल ने किया था, जिन्होंने इसी पैरालंपिक में भारत के लिए ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में पहला पदक जीता था। दीप्ति जवनजी ने इस इवेंट में 55.82 सेकेंड में अपनी दौड़ पूरी करके ब्रॉन्ज मेडल जीता है। जबकि, इस इवेंट में युक्रेन की रेसको ने 55.16 सेकेंड में अपनी दौड़ पूरी करके गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। वहीं, तुर्की की आयसेल ओंडर ने 55.23 सेकेंड में दौड़ पूरी करके इस इवेंट का सिल्वर पदक अपने नाम किया है।
कौन हैं दीप्ति जीवनजी
दीप्ति जीवनजी तेलंगाना के वारंगल जिले की रहने वाली हैं। वो काफी गरीब परिवार से आती हैं। उनके पिता दिहाड़ी मजदूर थे। दीप्ति का परिवार इतना गरीब था कि उनके पास अपनी बेटी को वारंगल से हैदराबाद भेजने के लिए बस का किराया देने तक के पैसे नहीं थे। दीप्ति की मानसिक स्थिति सही नहीं होने से उन्हें मोहल्ले के लोग ताने भी मारा करते थे। अब यही ताना मारने वाले लोग दीप्ति के घर बधाई के लिए पहुंच रहे हैं।
दीप्ति के कोच रमेश के अनुसार, दीप्ति ने संघर्ष का सामना करते हुए ये मुकाम हासिल किया है। उनके माता-पिता को भी खूब ताने सुनने पड़े हैं कि उनकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है, इसलिए इसकी शादी नहीं हो सकती। एक स्कूल के टूर्नामेंट में उन्होंने दीप्ति की दौड़ को देखा था, तब ही उन्होंने दीप्ति को प्रशिक्षित करने का फैसला लिया था।
बचपन में गांव वालों ने चिढ़ाया
दीप्ति की मां जीवनजी धनलक्ष्मी ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बताया था कि दीप्ति जीवनजी सूर्य ग्रहण के दौरान पैदा हुईं थीं। जन्म के समय उनका सिर बहुत छोटा था, साथ ही होंठ और नाक भी थोड़े असामान्य थे। इसे देखकर गांव के बच्चे और रिश्तेदार दीप्ति जीवनजी को ‘पागल’ और ‘बंदर’ कहकर चिढ़ाते थे और उन्हें अनाथालय भेजने के लिए कहते थे। दीप्ति को जब लोग चिढ़ाते थे, तो वो घर आकर रोया करती थीं। बचपन में ही पिता की मृत्यु हो जाने के बाद घर का खर्च चलाने के लिए खेत बेचना पड़ा था। लेकिन अब सब कुछ बदल चुका है।
ये भी पढ़ें:- 1 मैच और खत्म हो गया इन 7 खिलाड़ियों का IPL करियर, देखें पूरी लिस्ट
बना चुकी हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
पेरिस पैरालंपिक में भारत के लिए मेडल जीतने वाली दीप्ति जीवनजी वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं। दीप्ति जीवनजी ने जापान के कोबे में पैरा एथलेटिक वर्ल्ड चैंपियनशिप-2024 में 400 मीटर टी20 श्रेणी में 55.06 सेकंड का समय लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इसके साथ ही एशियाई पैरा गेम्स-2023 में उन्होंने अमेरिकी एथलीट ब्रेना क्लार्क का रिकॉर्ड (55.12 सेकेंड) तोड़ा था। वहीं, एशियाई गेम्स-2022 में उन्होंने नया एशियाई पैरा रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। दीप्ति ने उस वक्त 56.69 सेकंड का समय निकाला था।
इनाम के पैसों से खरीदी जमीन
दीप्ति जीवनजी की आर्थिक हालत इतनी खराब थी कि उन्हें अपने प्रशिक्षण के लिए जमीन तक बेचनी पड़ गई थी। लेकिन, जब पैरा एशियाई गेम्स में उन्हें गोल्ड मेडल के साथ 30 लाख रुपये का इनाम मिला तो उन्होंने इससे जमीन खरीदी। दीप्ति को जब-जब मेडल या पुरस्कार राशि मिलती है, वह उससे जमीन ही खरीदती हैं। इस जमीन पर उनका परिवार खेती करता है। दीप्ति जीवनजी के करियर को आगे बढ़ाने में राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद की भी भूमिका रही है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में आसान नहीं होगी इन 2 दिग्गज स्पिनरों की राह, रह सकते हैं अनसोल्ड
ये भी पढ़ें:- UP T20 League: आईपीएल ऑक्शन में मेरठ मावेरिक्स के इस खिलाड़ी पर होगी पैसों की बारिश, लग सकती है करोड़ों की बोली
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा WPL 2027 ऑक्शन? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
50 mins agoवैभव सूर्यवंशी को फिर बैठना होगा बाहर, दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
9 hrs agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
10 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
11 hrs agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
11 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
13 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines