India At Paris Paralympics 2024 : टोक्यो पैरालंपिक्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में पुरुष हाई जंप टी54 इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। 21 साल के पैरा एथलीट प्रवीण ने फाइनल में 2.08 मीटर की जंप लगाकर एशियाई रिकॉर्ड भी तोड़ा और सोने पर भी कब्जा जमाया। यह पेरिस पैरालंपिक्स में भारत का छठा गोल्ड मेडल है और यह पहली बार है जब इस प्रतियोगिता के किसी एक सीजन में भारत ने पहली बार इतने गोल्ड अपने खाते में डाले हैं। इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक्स में भारतीय खेमे ने पांच गोल्ड मेडल जीते थे।
प्रवीण कुमार ने 1.89 मीटर की जंप के साथ शुरुआत की थी और अपनी पहली कोशिश में सात जंप में सबसे आगे रहकर गोल्ड की रेस में सबसे आगे बने रहे। इसके बाद बार की ऊंचाई बढ़ाकर 2.10 मीटर कर दी गई। प्रवीण ने सीजन में अपनी बेस्ट परफॉरमेंस देते हुए 2.08 मीटर की जंप लगाई थी। दूसरे स्थान पर अमेरिका के डेरेक लोक्सिडेंट रहे जिन्होंने 2.06 मीटर की जंप लगाई थी। वहीं, तीसरे स्थान पर उज्बेकिस्तान के तेमुरबेक गियाजोव रहे जिन्होंने 2.03 मीटर की जंप लगाई। इस तरह प्रवीण कुमार ने स्वर्ण पदक अपनी झोली में डालते हुए देश के लिए छठा गोल्ड जीत इतिहास रच दिया।
अवनि लाई थीं पहला मेडल
इस पैरालंपिक्स में भारत के लिए सबसे पहला गोल्ड मेडल अवनि लेखरा ने जीता था। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर रायफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसी प्रतियोगिता में भारत की मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
ये भी पढ़ें: पेरिस पैरालंपिक 2024 में महिलाओं की रेस में दौड़ा 2 बच्चों का ‘बाप’, भड़के लोग
बैडमिंडन में भी जीता गोल्ड
भारत को दूसरा गोल्ड बैडमिंटन में मिला जब कुमार नितेश ने पुरुषों की सिंगल्स एसएल3 इवेंट में जीत हासिल की। पिछले पैरालंपिक्स में भी इस इवेंट का गोल्ड भारत को ही मिला था। तब भारत की ओर से प्रमोद भगत ने सोने पर कब्जा जमाया था।
तीसरा गोल्ड भाला फेंक में
तीसरा गोल्ड मेडल भारत की झोली में डाला सुमित अंतिल ने। सुमित ने जैवलिन थ्रो यानी भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 70.59 मीटर दूर भाला फेंककर इतिहास रचा। पिछले पैरालंपिक्स गेम्स में भी सुमित ने गोल्ड जीता था।
ये भी पढ़ें: शार्क से लड़ी, पैर गंवाया, किसी तरह बची जान, अब पैरालंपिक में कर दिया कमाल
आर्चरी में पहला गोल्ड जीता
हरविंदर सिंह ने आर्चरी इवेंट में भारत को पैरालंपिक्स के इतिहास में पहला गोल्ड दिलाया। हरविंदर का मेडल भारत की झोली में आया चौथा गोल्ड मेडल रहा। इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक्स में हरविंदर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था।
धरमबीर जीते पांचवां गोल्ड
पेरिस पैरालंपिक्स में एथलेटिक्स के तहत आने वाले क्लब थ्रो एफ51 इवेंट में धरमबीर नैन ने सोना जीता। 34.92 मीटर का थ्रो फेंककर उन्होंने एशियाई रिकॉर्ड बनाया। यह गोल्ड पेरिस पैरालंपिक्स में भारत के खाते में आया पांचवां स्वर्ण पदक रहा।
ये भी पढ़ें: इस शहर में क्रिकेट खेलने पर लगा दिया गया बैन, 10 हजार रुपये तक का जुर्माना!
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
41 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
43 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines