Paris Olympics Reetika Hooda: किस्मत किस तरह का खेल करती है इसे पेरिस ओलंपिक में बखूबी देखा जा सकता है। भारतीय रेसलर विनेश फोगाट का सिल्वर मेडल किस्मत के भरोसे है। उन्हें सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं, इसका फैसला 11 अगस्त को होगा। दूसरी ओर, रीतिका हुड्डा 76 किग्रा वर्ग में क्वार्टर फाइनल मुकाबला हार गई हैं, लेकिन उनका मेडल भी अब किस्मत के हाथ में हो गया है।
रीतिका को किर्गिस्तान की रेसलर मेडेट काइजी ने हराया। अब काइजी सेमीफाइनल खेलने के लिए तैयार हैं। उनका सेमीफाइनल मुकाबला अमेरिका की रेसलर कैनेडी ब्लेड्स से होगा। अगर इस मुकाबले में काइजी जीत दर्ज करती हैं तो फाइनल में पहुंचकर रीतिका की किस्मत चमका देंगी। रीतिका को रेपेचेज के जरिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका मिल जाएगा। अब किस्मत का एक और खेल देखिए…जिस सेमीफाइनल मुकाबले में काइजी का मैच अमेरिका की प्रतिद्वंद्वी ब्लेड से होने जा रहा है। उसे रीतिका पटकनी दे चुकी हैं।
अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में दी थी मात
जी हां, अमेरिका की रेसलर कैनेडी ब्लेड को रीतिका पिछले साल अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में पटकनी दे चुकी हैं। रीतिका ने ब्लेड को हराकर ही गोल्ड मेडल जीता था। वह इस चैंपियनशिप की इस कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बन गई थीं। अब किस्मत देखिए, रीतिका बाहर हैं और कैनेडी सेमीफाइनल मुकाबला खेलने जा रही हैं। जिसमें रीतिका कैनेडी की हार की उम्मीद कर रही हैं। रीतिका ने सीनियर एशियाई चैंपियनशिप और अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप (72 किग्रा) में कांस्य पदक भी जीते हैं।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: 1-1 से मुकाबला रहा टाई तो कैसे हार गईं रीतिका हुड्डा? जान लें रेसलिंग का ये नियम
शानदार लय में हैं कैनेडी ब्लेड्स
किर्गिस्तान की रेसलर मेडेट काइजी-कैनेडी ब्लेड्स से सेमीफाइनल मुकाबले से पहले ब्लेड्स शानदार लय में हैं। उन्होंने हाल ही में रोमानिया के की कैटालिना एक्सेंटे के खिलाफ शानदार मुकाबला खेला। एक्सेंटे को इस मुकाबले में चोट लग गई। जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया।
ये भी पढ़ें:- ‘लौट आओ विनेश, जिंदगी यहीं खत्म नहीं’…भारत की बेटी के पक्ष में उतरा ये गोल्ड मेडलिस्ट, कह दी बड़ी बात
संबंधित खबरें
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
15 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
23 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
55 mins ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines