हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Paris Olympics: जिम, वेटलिफ्टिंग, कड़ी ट्रेनिंग...नीरज चोपड़ा मेडल के लिए बेकरार, सामने आया ये वीडियो

Paris Olympics Neeraj Chopra Training Video: नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक्स के लिए कड़ी ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख उनकी मेहनत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
Neeraj Chopra Training

Paris Olympics Neeraj Chopra Training Video: पेरिस ओलंपिक्स में भारत को अब तक तीन मेडल मिले हैं। ये तीनों ही मेडल ब्रॉन्ज हैं। शूटर मनु भाकर ने एक मेडल इंडिविजुअल इवेंट में जीता तो दूसरा सरबजोत सिंह के साथ मिक्स्ड टीम में जीता। इस तरह मनु के पास दो मेडल हैं तो वहीं स्वप्निल कुसाले ने भी एक मेडल अपने नाम किया है। शनिवार को मनु भाकर अपने तीसरे मेडल से चूक गईं। वह गोल्ड मेडल तक पहुंच सकती थीं, लेकिन मेडल राउंड में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस तरह भारत अभी सिल्वर और गोल्ड से वंचित है। भारत को अब स्टार ओलंपियन और टोक्यो ओलंपिक्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा से उम्मीद है। चोपड़ा भी इसके लिए बेकरार नजर आ रहे हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह कड़ी ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं।

सामने आया नीरज चोपड़ा का वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि नीरज जिम में पसीना बहा रहे हैं। वह हैवी वेट उठा रहे हैं। इसी के साथ पीठ में रस्सी बांधकर जैवलिन थ्रो करने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। कुल मिलाकर नीरज एक और गोल्ड मेडल पर निशाना लगाने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं।

कब एक्शन में नजर आएंगे नीरज चोपड़ा?

बता दें कि हाल ही में नीरज चोपड़ा ओलंपिक विलेज पहुंचे थे। जहां पहुंचकर उन्होंने कुछ फोटोज शेयर कर किए थे। चोपड़ा ओलंपिक विलेज पहुंचकर उत्साहित नजर आ रहे थे। गौरतलब है कि ओलंपिक्स में एथलेटिक्स के गेम्स 1 से लेकर 10 अगस्त तक हो रहे हैं। नीरज चोपड़ा 6 अगस्त को एक्शन में नजर आएंगे। ये मुकाबला स्टेड डी फ्रांस में भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: Paris Olympics: मनु भाकर की हार में पूर्व भारतीय कोच का हाथ, 16 साल पहले की थी ये भविष्यवाणी

फाइनल 8 अगस्त को 

भारतीय फैंस को नीरज चोपड़ा के क्वालीफायर जीतकर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद है। जैवलिन थ्रो का फाइनल 8 अगस्त को होगा। नीरज फाइनल में पहुंचने के बाद मेडल पर कब्जा जमा सकते हैं। नीरज के साथ ही उनके दोस्त और पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम भी नजर आएंगे। इस प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा के पास इतिहास रचने का मौका होगा। नीरज की निगाहें ओलंपिक में दो गोल्ड जीतकर पहले भारतीय एथलीट बनने पर होंगी। देखना दिलचस्प होगा नीरज चोपड़ा भारतीय उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं।

ये भी पढ़ें:Paris Olympics में लक्ष्य सेन से हारकर भी जीत गया ये शख्स, मैच से पहले छिपाई इतनी बड़ी बात 

ये भी पढ़ें: Paris Olympics: लड़के से लड़की बनी बॉक्सर को मिलेगा मेडल, हंगरी की एथलीट को दी शिकस्त

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें