Neeraj Chopra Mother Saroj Devi Reaction: पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 90 मीटर से ज्यादा दूर भाला फेंककर ओलंपिक में नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता। हालांकि नीरज के गोल्ड मेडल जीतने की आस पूरे देश ने और उनके परिवार ने लगाई थी, लेकिन सिल्वर मेडल से भी परिवार काफी संतुष्ट नजर आया। नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने के बाद परिवार में जश्न का माहौल है। खासकर उनकी मां सरोज देवी काफी खुश हैं। उन्होंने नीरज के मेडल जीतते ही पूरे परिवार, मोहल्ले और गांव में मिठाई बंटवाई। ढोल नगाड़े भी बजे, वहीं मीडिया से बात करते हुए सरोज देवी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने ऐसी बात कही, जिसे सुनकर पाकिस्तानियों ने भी उनकी तारीफ की।
नीरज चोपड़ा की मां ने यह कहा
पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने पर उनकी मां सरोज देवी ने कहा कि बेशक नीरज गोल्ड मेडल से चूक गया, लेकिन उसका सिल्वर मेडल जीतना भी बहुत बड़ी बात है, क्योंकि उसने चोट से उबरने के बाद वापसी की थी। दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट खेला और सिल्वर मेडल जीता। इसलिए उन्हें गोल्ड मेडल चूकने का अफसोस नहीं है। उनके लिए सिल्वर मेडल भी गोल्ड के बराबर हैं। वे बेटे के खेल प्रदर्शन से खुश हैं। उन्होंने कहा कि नीरज ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और हम उनकी वापसी पर उनका भव्य स्वागत करेंगे। नीरज को चूरमा बहुत पसंद है, इसलिए वह इसे बनाएंगी। वहीं सरोज देवी ने कहा कि नीरज गोल्ड मेडल नहीं जीता। नदीम ने गोल्ड जीता है और वह भी हमारा ही बेटा है।
नीरज चोपड़ा की मां के बयान पर रिएक्शन
पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने के बाद उनकी मां सरोज देवी ने जो कहा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उनका बयान सुनने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि मां तो मां होती है, वह हिंदुस्तानी पाकिस्तानी नहीं देखती। एक यूजर ने लिखा कि मां के दिल में सभी के लिए प्यार होता है। ऐसी मां को सलाम, जिन्होंने पाकिस्तानी नदीम को भी अपना बेटा बताया।
संबंधित खबरें
‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
27 mins agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
49 mins agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
58 mins agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
1 hr agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
1 hr agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
2 hrs agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
3 hrs agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
3 hrs agoICC ने हारिस रऊफ को सुनाई कड़ी सजा, इंग्लैंड के खिलाड़ी से बहस पड़ी भारी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines