Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने जीत के साथ शुरू की है। उन्होंने अपने मैच में नॉर्वे की बॉक्सर सनीवा हाफ्सटेड को हरा दिया है। इस जीत के साथ ही लवलीना बोरगोहेन क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस बार पेरिस ओलंपिक में लवलीना बोरगोहेन 75 किलो वर्ग में भाग ले रही हैं।
पहला राउंड में लवलीना ने दिखाया दम
पहले ही राउंड में लवलीना बोरगोहेन ने सनीवा हाफ्सटेड पर मुक्कों की बौछार कर दी। उनके मुक्कों का सनीवा हाफ्सटेड के पास कोई भी जवाब नहीं था। वो खुद को डिफेंड भी नहीं कर पाई हैं। ऐसे में उन्होंने अपना पहला राउंड 5-0 से जीत लिया।
दूसरा और तीसरे राउंड में नहीं दिया कोई मौका
दूसरे राउंड में भी लवलीना ने अपने प्रतिद्वंदी को भी वापसी का मौका नहीं दिया और आसानी से दूसरा राउंड भी जीत लिया। तीसरे राउंड में सनीवा हाफ्सटेड ने वापसी की कोशिश की थी, लेकिन लवलीना ने यहां भी उन्हें कोई मौका नहीं दिया और तीसरे राउंड में भी जीत हासिल की।
भारतीय मुक्केबाजों का दिन नहीं रहा अच्छा
करोड़ों भारतीयों को लवलीना बोरगोहेन को बहुत ज्यादा उम्मीद है। भारतीय मुक्केबाजों के लिए पेरिस ओलंपिक कुछ खास नहीं रहा है। तीन मुक्केबाज ओलंपिक से बाहर हो गए हैं।
बना सकती हैं रिकॉर्ड
टोक्यो ओलंपिक में लवलीना बोरगोहेन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। वो विजेंदर सिंह और एमससी मैरीकॉम के बाद ओलंपिक मेडल जीतने वाली तीसरी बॉक्सर हैं। ऐसे में उनके पास ओलंपिक में दो मेडल अपने नाम करने का मौका है। अगर वो ऐसा कर लेती हैं तो यह कारनामा करने वाली पहली भारतीय बॉक्सर होंगी। वो 2022 में एशियन चैंपियन और 2023 में विश्व चैंपियन का खिताब जीता चुकी हैं। एशियन गेम्स 2023 में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।
ये भी पढ़ें: ‘मैं कप्तान नहीं बनना चाहता’ श्रीलंका से टी20 सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने दिया बयान
ये भी पढ़ें: IND Vs SL 3rd T20: सूर्यकुमार यादव का खुलासा, रिंकू सिंह को क्यों दिया 19वां ओवर
ये भी पढ़ें: श्रीलंका को भारत के मिस्ट्री गेंदबाजों ने चटाई धूल, करिअर के पहले ओवर में ही पलटी बाजी
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines