Paris Olympics: इतिहास रचने वाली भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को ओवरवेट के कारण डिस्क्वालीफाई कर दिया गया है। बुधवार को Champ-de-Mars Arena में उनका मुकाबला अमेरिकी पहलवान से होना था। लेकिन विनेश 50 किलो वर्ग के लिए अयोग्य घोषित कर दी गईं। सारा हिल्डब्रांट से भिड़ने से पहले उनका वजन 50 किलोग्राम से 100 ग्राम अधिक मिला। जिसकी वजह विनेश का मेडल जीतने का सपना टूट गया। वे ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनी थीं। क्या ऐसा किसी और के साथ हो चुका है? जी हां, पहले भी कई खिलाड़ी ओवरवेट या दूसरे विवादों के बाद अयोग्य ठहराए जा चुके हैं। ये खिलाड़ी कौन-कौन हैं? आपको विस्तार से बताते हैं।
यह भी पढ़ें:विनेश फोगाट ने बिना सोए रातभर बहाया पसीना, बेहोश हुईं…हुआ ऐसा हाल, तस्वीरें तोड़ देंगी दिल
क्यूबा के ताइक्वांडो खिलाड़ी एंजेल माटोस पर 2008 बीजिंग ओलंपिकमें आजीवन प्रतिबंध लगाया गया था। एक मैच के दौरान उन्होंने एक रेफरी को चेहरे पर लात मार दी थी। माटोस ने जान-बूझकर ऐसा किया था। जिसके बाद उनको नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया और बाहर कर दिया गया।
2004 में ईरानी जूडो फाइटर का दो किलोग्राम वजन अधिक मिला था। जिसके कारण अरश मिरेस्माली को इजराइली खिलाड़ी के साथ भिड़ने से पहले ही अयोग्य ठहराया गया था। इस खिलाड़ी ने इजराइली आईओसी की मान्यता का विरोध भी किया था। क्योंकि ईरान इजराइल को मान्यता नहीं देता है। इसलिए ईरान ने इस खिलाड़ी की प्रशंसा की थी। तत्कालीन राष्ट्रपति मोहम्मद खातमी ने कहा था कि अरश को ईरान की हिस्ट्री में दर्ज किया जाएगा।
1984 ओलंपिक की बात है। लॉस एंजिल्स में अमेरिकी मुक्केबाज इवेंडर होलीफिल्ड को गोल्ड मुकाबले से बाहर कर दिया गया था। आरोप था कि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाड़ी को बिना वजह मुक्का मारा था। जिसके बाद गोल्ड से चूके होलीफिल्ड को केवल कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था।
1988 के ओलंपिक में सामने आए थे 2 मामले
1998 ओलंपिक में बीसी स्नोबोर्डर रॉस रेबाग्लियाती को गोल्ड मुकाबले से बाहर किया गया था। जापान के नागानो में आयोजित ओलंपिक में रॉस का मारिजुआना परीक्षण (गांजा, भांग का सेवन) सकारात्मक मिला था। इस फैसले के खिलाफ उन्होंने अपील की थी। कहा था कि एक पार्टी के दौरान वे धुएं के संपर्क में आए थे। काफी दिन बाद उनको राहत मिली थी।
1988 ओलंपिक में कनाडाई स्प्रिंटर बेन जॉनसन का जीत के बाद मेडल छीन लिया गया था। जॉनसन ने अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी कार्ल लुईस को 100 मीटर मुकाबले में शिकस्त दी थी। लेकिन दौड़ के बाद उनका स्टेरॉयड टेस्ट (यौन क्षमता बढ़ाने वाली दवा) पॉजिटिव मिला था।
ये भी पढ़ें: ‘लड़का, लड़की बन खेले तो ठीक, लेकिन 100 ग्राम वजन के कारण फोगाट को किया बाहर’; भड़के फैंस
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
29 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
42 mins agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: वेस्टइंंडीज की बल्लेबाजी शुरू, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines