Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय शूटर मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। वहीं मनु भाकर आजादी के बाद किसी ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट भी बन गई हैं। मनु ने पहले 10 मीटर एयर पिस्टल में सिंगल कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। अब उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में मिक्सड कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा है। इस कैटेगरी में सरबजोतर सिंह ने उनका साथ दिया। आइए जानते हैं, कौन हैं शूटर मनु भाकर?
टोक्यो ओलंपिक की निराशा को छोड़ा पीछे
टोक्यो ओलंपिक में मिली निराशा को मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में पीछे छोड़ दिया है। पिस्टल में खराबी की वजह से वो आगे नहीं बढ़ पाई थी, जिस वजह से वो भावुक भी हो गईं थी। लेकिन पेरिस में उन्होंने एक घंटे 15 मिनट तक अपने धैर्य को बनाए रखा। इसी के साथ 2012 लंदन ओलंपिक के बाद भारत ने निशानेबाजी में कोई पदक जीता है।
रियो ओलंपिक 2016 के बाद पिता से मांगी थी बंदूक
मनु हरियाणा के झज्जर की रहने वाली हैं। उनके पिता मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर हैं।उन्होंने 14 साल की उम्र में शूटिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया था।रियो ओलंपिक 2016 खत्म खत्म होने के बाद ही उन्होंने अपने पिता से शूटिंग पिस्टल की मांग की थी। शूटिंग पिस्टल वो अप्रैल 2016 में मनु पहली बार शूटिंग रेंज पहुंचीं। इसके 15 दिन बाद ही उन्होंने 15 दिन बाद ही हरियाणा ओपन टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया था।
उन्होंने 2017 की एशियन जूनियर चैंपियनशिप का सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इसके बाद नेशनल चैम्पियनषिप में उन्होंने धमाल मचा दिया था। उन्होंने ना केवल हिना सिंधु को हराया था, बल्कि कई नेशनल रिकॉर्ड भी तोड़े थे। इस इवेंट में उन्होंने 9 गोल्ड जीते थे।
2018 में उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स और यूथ ओलंपिक्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 2018 में जूनियर वर्ल्ड कप में भी तीन गोल्ड मेडल जीते थे। हालांकि वो टोक्यो ओलंपिक में कुछ खास नहीं कर पाईं थी और क्वॉलिफ़िकेशन में 12वें नंबर पर रही थी। बाद में सामने आया था उनकी पिस्टल में खराबी थी।
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
24 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines