Indian Hockey Team Semifinal in Paris Olympics 2024: पूरे देश को जिस घड़ी का इंतजार था, बस वो आने वाली है। 44 साल से हर भारतीय हॉकी टीम के सुनहरे दिन लौटते देखना चाहता है। कुछ ही घंटों में यह इंतजार खत्म हो सकता है। आज रात 10.30 बजे भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में जर्मनी से भिड़ेगी। अगर भारत यह मैच जीत जाता है तो 1980 के बाद पहली बार हम गोल्ड या सिल्वर में से कोई एक मेडल पक्का कर लेंगे।
पेरिस ओलंपिक 2024 के मेंस हॉकी इवेंट के सेमीफाइनल में भारत का सामना मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी से होगा। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने पेनाल्टी शूट-आउट में ग्रेट ब्रिटेन को4-2 से हराया था। इस मैच में टीम इंडिया सिर्फ 10 खिलाड़ियों से ही खेल रही थी। इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी अमित रोहिदास को रेड कार्ड दिखा दिया गया था। इस वजह वो सेमीफाइनल में नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा उन पर एक मैच का प्रतिबंध भी लगाया गया है।
अमित रोहिदास का ना खेलना इस मैच में टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका है। वो इस समय टीम इंडिया के स्टार डिफेंडर में से एक हैं। उनके होने से भारत का डिफेंड काफी ज्यादा मजबूत रहता है। अमित रोहिदास के सेमीफाइनल में ना खेलने के बाद भी टीम इंडिया के पास जर्मनी को हराने का दमखम हैं। अगर बात आंकड़ों की तो भी टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिलता है।
जानें क्या कहते हैं आंकड़े
भारत और जर्मनी के बीच अभी तक 18 मैच हुए हैं। इसमें 8 मैचों में भारत ने जीत हासिल की है। जर्मनी ने भारत को 6 मैचों में हराया है जबकि 4 मैच ड्रॉ रहे हैं। इस मुकाबलों में भारत ने 41 गोल किए हैं। वहीं, जर्मनी ने इन 18 मुकाबलों में 37 गोल किए हैं। इन दोनों देशों के बीच आखिरी बार ओलंपिक में मुकाबला टोक्यो में हुआ था। ये मैच कांस्य पदक के लिए था। इस मैच में भारत ने पेनाल्टी शूटआउट में रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराया था। इस मैच में भी टीम इंडिया के हीरो श्रीजेश थे।
अगर आखिरी के 6 मुकाबलों में भारत ने 5 मैचों में जीत हासिल की है। इन दोनों देशों के बीच आखिरी मुकाबला एफआईएच प्रो लीग में हुआ था। इस मैच में भारत को 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
44 साल बाद फाइनल में जगह बनाने का मौका
भारतीय हॉकी टीम की दीवार श्रीजेश का ये आखिरी टूर्नामेंट हैं। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ी उन्हें एक यादगार विदाई देना चाहेंगे। भारतीय हॉकी टीम ने अभी तक ओलंपिक में आठ गोल्ड मेडल जीते हैं। उन्होंने आखिरी बार 1980 में मास्को में गोल्ड मेडल जीता था। ऐसे में अब टीम इंडिया के पास 44 साल बाद फिर से इतिहास बनाने का मौका होगा। अगर भारत फाइनल में पहुंच जाता है तो उसका सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा। भारतीय हॉकी ने आखिरी बार सिल्वर मेडल 1960 में रोम में जीता था।
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
2 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
11 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
12 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines