Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से हो रही है। वेन्यू की सुरक्षा में इस बार CRPF के एलीट डॉग स्क्वॉड K-9 को भी तैनात किया गया है। इस बार सुरक्षा की जिम्मेदारी 10 एलीट डॉग स्क्वॉड K-9 की टीमें संभालेगी। इसमें से दो टीमें भारत की होगी। 10 जुलाई को पेरिस के लिए ये डॉग स्क्वॉड रवाना हो गया था।
कड़े टेस्ट के बाद भारत की इस एलीट डॉग यूनिट को पेरिस ओलंपिक की सुरक्षा के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है। वैस्ट और डेनबी को इस काम के लिए चुना गया है। इससे पहले उन्हें सीआरपीएफ के ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण दिया गया था। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की दो टीमें पेरिस रवाना हो चुकी हैं।
सीआरपीएफ ने जारी किया बयान
सीआरपीएफ ने अपने बयान में कहा, ‘बेल्जियम शेफर्ड मैलिनोइस K-9 वैस्ट और डेनबी को पेरिस ओलंपिक की सुरक्षा के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है। इनकी उम्र 5 और 3 साल है। उन्हें CRPF के डॉग ब्रीडिंग एंड ट्रेनिंग स्कूल में हुए कई कड़े टेस्ट से गुजरने के बाद इसके लिए चुना गया है। उच्च प्रशिक्षित डॉग ओलंपिक में सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। डॉग्स की ये टीम विस्फोटक, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों का पता लगा सकती है।
भारत की तरफ से 117 एथलीट ले रहे हैं हिस्सा
पेरिस ओलंपिक में इस बार भारत की तरफ से 117 एथलीटों का दल हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 140 सहायक कर्मचारी खिलाड़ियों के साथ अलग से यात्रा कर रहे हैं। भारत ने पिछली बार टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।
भारत ने खेलो के महाकुंभ में 7 मेडल जीते थे जिनमें एक गोल्ड और 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज थे। पिछली बार ओलंपिक में जैवलीन थ्रो इवेंट में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर बीजिंग ओलंपिक 2008 के बाद से चले आ रहे गोल्ड के सूखे को भी खत्म कर दिया था। इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कांस्य पदक जीता था।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: रोहित शर्मा की वापसी पर बड़ा अपडेट, फैंस को मिलने वाली है…
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर ODI और T20I में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया, सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
2 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
4 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
5 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
6 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
6 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
6 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
7 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines