Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में 1 जुलाई के महिला मुक्केबाजी स्पर्धा का एक मुकाबला अब दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जी हा हम बात कर रहे हैं 66 किलोग्राम भारवर्ग में इटली की एंजेला कैरिनी और इमान खलीफ जो एक बायोलॉजिकल महिला मुक्केबाज है के बीच खेले गए मैच की। इस मुकाबले को इमान खलीफ ने महज 46 सेकेंड में जीत लिया था। क्योंकि इटली की मुक्केबाज ने 2 प्रहार के बाद ही रोते-रोते मैच को छोड़ने का फैसला किया था। इमान के प्रहार से इंटालियन मुक्केबाज की नाक पर भी गंभीर चोट लग गई थी। अब इस के बाद हो रहे विवाद को लेकर पीबीयू और आईओसी का बयान सामने आया है।
PBU और IOC ने जारी किया बयान
पीबीयू और आईओसी ने गुरुवार को एक संयुक्त बयान जारी किया। जिसमें कहा गया कि हर व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के खेल के लिए प्रैक्टिस करने का अधिकार है। जो भी खिलाड़ी मुक्केबाजी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं उन्होंने पेरिस 2024 बॉक्सिंग यूनिट द्वारा निर्धारित चिकित्सा नियमों का पालन कर रखा है। सभी एथलीटों का लिंग और आयु उनके पासपोर्ट पर आधारित है।
इमान का आगे खेलना रहेगा जारी
गुरुवार 1 जुलाई को इमान खलीफ ने इटली की एंजेला को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। जिसके बाद अब इमान की नजरें अपने पहले ओलंपिक गोल्ड मेडल पर होगी। इससे पहले इमान पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में योग्यता निर्धारित करने के लिए टेस्टोस्टेरोन टेस्ट में पास नहीं हो पाई थीं, जिसके चलते वे विश्व चैंपियनशिप में भी हिस्सा नहीं ले पाई थी। कई लोगों के मन में ये सवाल चल रहा था कि क्या पेरिस ओलंपिक में इमान आगे खेलती रहेगी या उन पर प्रतिबिंध लगेगा। तो बता दें इमान पेरिस ओलंपिक में अपना अभियान जारी रखेगी।
ये भी पढ़ें:- मुक्केबाज इमान खलीफ क्यों बने बायोलॉजिकल महिला? काफी मुश्किलों से भरा रहा बचपन
ये भी पढ़ें:- Paris Olympics: ‘लड़के’ से करा दिया ‘लड़की’ का मैच, 46 सेकंड में रिंग छोड़ भागी बॉक्सर, PM तक पहुंची बात
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
6 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
7 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines