Manika Batra lost in Paris Olympics : पेरिस ओलंपिक में महिला टेबल टेनिस में बुधवार का दिन मिला-जुला रहा। एक ओर जहां श्रीजा अकुला ने शानदार जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, वहीं दूसरी मनिका बत्रा का सिंंगल्स में सफर खत्म हो गया। जापानी खिलाड़ी मियू हिरानो के खिलाफ उन्हें सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा। मनिका बत्रा ने यह मैच 1-4 से गंवा दिया। हालांकि उन्होंने जमकर संघर्ष किया। मगर वह दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी के खिलाफ जीत नहीं पाईं।
मियू हिरानो ने शुरुआत से ही मैच पर अपनी पकड़ बना ली। छोटे कद की मियू के चेहरे पर आत्मविश्वास मैच से पहले ही दिखने लगा था। दुनिया में 8वें नंबर की इस खिलाड़ी ने मनिका बत्रा को कोई मौका नहीं दिया। हालांकि मनिका इतिहास पहले ही रच चुकी हैं। ओलंपिक के इतिहास में वह पहली महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं, जो प्री क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थीं।
कौन हैं मनिका को हराने वाली
टेबल टेनिस में हमेशा से ही चीनी खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। लेकिन जापान की मियू हिरानो ने न सिर्फ उनकी बादशाहत को चुनौती दी बल्कि उसे तोड़ा भी। साल 2017 में उन्होंने एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 1-2 नहीं बल्कि 3 टॉप चीनी खिलाड़ियों को हराकर तहलका मचा दिया था। इन खिलाड़ियों में उस समय दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी डिंग निंग भी शामिल थी। 2 दशक के इतिहास में वह पहली ऐसी गैर चीनी खिलाड़ी बनी, जिन्होंने यह खिताब जीता।
Miu Hirano
टोक्यो में सिल्वर मेडल
टोक्यो ओलंपिक 2020 में उन्होंने सिंगल्स में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन टीम वर्ग में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उन्हीं के खेल की बदौलत टीम ने टोक्यो में सिल्वर मेडल जीता था। 2024 में भी वह शानदार फॉर्म में दिख रही हैं।
ये भी पढ़ें: कौन हैं श्रीजा अकुला, जिन्होंने अपने बर्थडे पर दिया देश को गिफ्ट
ये भी पढ़ें: ओलंपिक में पाकिस्तानी तैराक ने पहने ‘छोटे कपड़े’ तो मच गया बवाल
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines