Paris 2024 Closing Ceremony Jarvo 69: फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए ओलंपिक खेलों का अब समापन हो गया है। अगली बार ओलंपिक का आयोजन लॉस एंजिल्स में होगा। जिसमें क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। 128 सालों के बाद क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया गया है। वहीं ओलंपिक समापन समारोह के दौरान डेनियल जार्विस(जार्वो 69) को भी देखा गया। ये वहीं जार्वो है जिसने न जाने कितने खेल के बड़े इवेंट में सुरक्षा प्रोटोकॉल को तोड़ा है। अब जार्वो को पेरिस ओलंपिक 2024 के समापन समारोह के दौरान भी ऐसा करते हुए देखा गया।
फ्रांस के राष्ट्रपति तक पहुंच गया जार्वो
पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन समारोह स्टेड डी फ्रांस में हुआ। इस दौरान जार्वो सुरक्षा प्रोटोकॉल को तोड़कर समापन समारोह के मंच तक पहुंच गया। इस दौरान ने ब्रिटेन के एथलीट टीम ग्रेट की ड्रेस पहन रखी थी। जार्वो यही नहीं रूका, इसके बाद उसने समापन समारोह के दौरान मौजूद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एक सेल्फी ली। जिसको उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
ये भी पढ़ें:- भारत के ओलंपिक पदक विजेताओं पर होगी पैसों की बारिश, नीरज चोपड़ा, मनु भाकर समेत किसे कितना मिलेगा पैसा?
साल 2021 भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में दिखा था पहली बार
साल 2021 में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इस दौरान जब जार्वो मैच के बीच में ही पिच तक पहुंच गया था, तब इस घटना ने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींचा था। उस वक्त कोविड-19 का भी प्रोटोकॉल था, लेकिन इन सबकी प्रवाह किए बिना जार्वो पिच तक जा पहुंचा था। इस मैच के दौरान जार्वो मे भारतीय टीम की जर्सी पहन रखी थी। इतना ही नहीं मैच के दौरान जार्वो ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को एक गेंद भी डाली थी। जिस पर बेयरस्टो काफी नाराज भी हुए थे।
इन खेलों में दखल दे चुका है जार्वो
वनडे विश्व कप 2023 के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच के दौरान भी जार्वो पिच तक पहुंच गया था। जिस-जिस खेलों में जार्वो ने खलल डाला तब-तब उसने उस खेल की जर्सी पहनी है। जिसके बाद ये शख्स अब सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हो गया है।
ये भी पढ़ें:- Paris Olympics: मेडल पर फैसले से पहले विनेश फोगाट को लेकर बड़ी खबर, इस दिन लौटेंगी भारत
संबंधित खबरें
जसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
28 mins agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
41 mins agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
49 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
1 hr agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
1 hr agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
2 hrs agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
2 hrs agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
2 hrs agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines