Pakistan vs West Indies: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अगस्त में अमेरिका और कैरबियाई द्वीपों का दौरा करना है। हालांकि उससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के बीच जंग छिड़ती हुई दिखाई दे रही है। दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज को लेकर आमने-सामने है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि वनडे सीरीज की जगह सिर्फ टी20 सीरीज ही खेली जाए। पीसीबी ये बात वेस्टइंडीज क्रिकेट से भी बोल चुका है। वहीं वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड सीरीज के शेड्यूल को बदलना नहीं चाहता है।
वनडे मैच नहीं खेलना चाहता पाकिस्तान
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट ने कथित तौर पर वेस्टइंडीज को धमकी देते हुए कहा है कि अगर वे शेड्यूल नहीं बदलते हैं तो फिर वे अपने विकल्प पर विचार करेंगे। पाकिस्तान चाहता है कि सिर्फ टी20 सीरीज खेली जाए। हालांकि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि बातचीत अभी जारी है और शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के सीईओ क्रिस डेहरिंग ने कहा ” शेड्यूल वैसा ही रहेगा और हम इस मामले पर पीसीबी के साथ बातचीत जारी रखेंगे ।”
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का शेड्यूल
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान पहला टी20 मैच – 1 अगस्त
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान दूसरा टी20 मैच – 2 अगस्त
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान तीसरा टी20 मैच – 4 अगस्त
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान पहला वनडे – 8 अगस्त
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान दूसरा वनडे – 10 अगस्त
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान तीसरा वनडे – 12 अगस्त
वेस्टइंडीज की टीम लंबे समय से वनडे क्रिकेट नहीं खेली है, ऐसे में कैरेबीआई टीम वनडे सीरीज खेलने के लिए काफी उत्सुक दिखाई दे रही है। साल 2023 के वनडे विश्व कप में भी वेस्टइंडीज की टीम जगह नहीं बना पाई थी। दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप 2026 को ध्यान में रखते हुए टी20 मैच खेलने पर ज्यादा जोर दे रही है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, क्या शुभमन गिल कर पाएंगे एजेबस्टन वाला कारनामा?
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
53 mins agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
8 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
8 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
9 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
10 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines