Pakistan vs England Test: इंग्लैंड की टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना करना पड़ा। इस हार के बाद एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट की जमकर किरकिरी हो रही है। खुद पाकिस्तान के ही पूर्व क्रिकेटर टीम को लताड़ लगा रहे हैं। इंग्लैंड से पहले बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को घर में घुसकर 2-0 से हराया था। पाकिस्तान पिछले 43 महीने से घर पर कोई टेस्ट मैच नहीं जीता था। वहीं अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने अपनी ही टीम को मंदिर के घंटे की तरह बताया है।
अहमद शहजाद का फूटा गुस्सा
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने इंग्लैंड से मिली हार के बाद मौजूदा टीम की जमकर आलोचना की है। शर्मनाक हार के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए अहमद शहजाद ने कहा कि, “कृपया भगवान से डरें, कोई भी आता है आपको मंदिर के घंटे की तरह बजा कर चला जाता है। पहले बांग्लादेश आया जिसमें आपने पहली बार बांग्लादेश से हारकर शर्मनाक इतिहास रच दिया। अब इंग्लैंड के खिलाफ आपने एक ओर बेशर्म प्रदर्शन किया है। टीम में जीतने का जज्बा नहीं है, गेंदबाजों की गति कम होती जा रही है।” इसके अलावा शहजाद ने युवा खिलाड़ियों को पर्याप्त मौका न देने को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर भी निशाना साधा।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: भारतीय टीम ने रचा इतिहास, इन 5 अद्भुत रिकॉर्ड को किया अपने नाम
पहले मैच में पाकिस्तान को मिली थी शर्मनाक हार
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला मुल्तान स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच की पहली पारी में 550 से ज्यादा रन बनाने के बाद शान मसूद की टीम पारी और 47 रनों से हार गई थी। इस मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों के साथ-साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजों ने भी काफी निराश किया था।
पाकिस्तान के 6 गेंदबाजों ने इस मैच में 100 से ज्यादा रन खर्च किए थे। जिम्बाब्वे के बाद ऐसा करने वाली पाकिस्तान दूसरी टीम बनी। वहीं इंग्लैंड की तरफ से इस मैच में हैरी ब्रूक ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए तिहरा शतक लगाया था। इसके अलावा जो रूट ने दोहरा शतक जमाया था। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
6 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
59 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines