ICC Women’s WC 2025 Qualifier: महिला विश्व कप 2025 के लिए 9 अप्रैल से क्वालीफायर मैच खेले जाएंगे। जिसमें कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसको लेकर पाकिस्तान की महिला टीम का ऐलान हो गया है। क्वालीफायर मैचों के लिए पाकिस्तान महिला टीम की कमान फातिमा सना को सौंप गई है। अब उनके सामने पाकिस्तान टीम को महिला विश्व कप 2025 के लिए क्वालीफाई कराने के बड़ी चुनौती होने वाली है। पाकिस्तान का पहला मैच आयरलैंड से होगा।
कब और कहां खेला जाएगा विश्व कप 2025?
आईसीसी महिला विश्व कप 2025 की मेजबानी इस बार भारत के पास है। इस टूर्नामेंट का आगाज 29 सितंबर से होगा, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मैच 26 अक्टूबर को खेला जाएगा। विश्व कप 2025 में इस बार 8 टीमें हिस्सा लेंगी। 6 टीमें पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। जबकि 2 टीमें विश्व कप 2025 क्वालीफायर से आएंगी। ऐसे में अगर पाकिस्तान की टीम क्वालीफाई कर लेती है तो फिर हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान विश्व कप खेलती नजर आएगी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: सीजन-18 में हो रही हिंदी कमेंट्री पर उठा सवाल, हरभजन सिंह ने ऐसे दिया जवाब
टॉप-2 में रहने वाली टीमें करेंगी क्वालीफाई
महिला विश्व कप 2025 क्वालीफायर मैचो में टॉप-2 में रहने वाली दो टीमों की विश्व कप 2025 में एंट्री होगी। क्वालीफायर मैचों में पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और थाईलैंड के बीच भिड़ंत होगी।
पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है
फातिमा सना (कप्तान) मुनीबा अली (उप-कप्तान), नतालिया परवेज, सिदरा अमीन, शवाल जुल्फिकार, आरोब शाह, नजिहा अल्वी, आलिया रियाज, गुल फिरोजा, नशरा संधू, सादिया इकबाल, ओमैमा सोहेल, डायना बेग, सिदरा नवाज, रमीम शमीम।
ये भी पढ़ें:- RR vs KKR: राजस्थान रॉयल्स की Playing 11 से 2 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता? मैच विनर की एंट्री लगभग तय!
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
1 hr ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
1 hr agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
3 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
3 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
4 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
5 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines