Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होगी। इस टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं, टीम इंडिया का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। चैंपियंस ट्रॉफी की तारीख अब बेहद करीब आ गई है, लेकिन अभी तक पाकिस्तान ने अपनी स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है। इसी बीच बाबर आजम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट चैंपियंस ट्रॉफी में पूर्व कप्तान बाबर आजम को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
सैम अयूब की फिटनेस पर टिकी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की निगाह
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टॉप 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पाकिस्तान को छोड़कर बाकी सभी टीमों के ऐलान किया जा चुका है। सैम अयूब की चोट की वजह से पाकिस्तान की टीम के ऐलान में देरी हो रही है।सैम अयूब पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज हैं और साउथ अफ्रीका के खिलाफ चोटिल हो गए थे। उनकी चोट काफी ज्यादा गंभीर हैं और इस बात की उम्मीद बेहद कम है कि वो अयूब चैंपियंस ट्रॉफी तक वापसी कर पाएंगे। उनके ना होने अपर टीम के पास सलामी बल्लेबाज के विकल्प भी काफी कम हो गए हैं।
टीम में हो सकती है फखर जमान की वापसी
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए फखर जमान की वापसी हो सकती है। वो टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में नजर आ सकते हैं।जबकि दूसरे सलामी बल्लेबाज बाबर आजम हो सकते हैं। टी20 क्रिकेट में बाबर आजम काफी बार ओपनिंग कर चुके हैं। लेकिन वनडे क्रिकेट में उन्होंने ये काम बहुत कम किया है। बाबर आजम ने अब तक पाकिस्तान के लिए वनडे में केवल दो ही बार ओपनिंग की है। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 26 रन ही बनाए हैं।
जल्द हो सकता है पाकिस्तानी टीम का ऐलान
वनडे क्रिकेट में ओपनिंग करना बाबर आजम के लिए रिस्की काम हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो बाबर आजम को टीम में एक नई जिम्मेदारी निभानी होगी। जल्द ही पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम का ऐलान कर सकता है।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines