NZ vs PAK: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। तीसरा मैच 21 मार्च को खेला गया। शुरुआती दो मैच हारने के बाद पाकिस्तान ने तीसरा मैच अपने नाम कर लिया। हालांकि पाकिस्तान ने केवल मैच ही नहीं जीता बल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने इस मैच में कीवी गेंदबाजों का धागा खोल दिया।
पाकिस्तान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड ने इस मैच में 206 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने इस लक्ष्य को केवल 16 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस तरह पाकिस्तान ने इतिहास रच दिया। पाकिस्तान टी-20 प्रारूप में 200 से अधिक रन का सबसे कम ओवर में पीछा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इससे पहले किसी भी टीम ने 200 या उससे अधिक रनों का पीछा 16 ओवर में नहीं किया है। लेकिन अब पाकिस्तान ने ये कारनामा कर रिकॉर्ड बुक हिला दिया।
पाकिस्तान बल्लेबाज ने भी रचा इतिहास
पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे हसन नवाज ने कमाल कर दिया। उन्होंने 44 गेंदों में शतक पूरा किया और वह पाकिस्तान की ओर से टी-20 प्रारूप में सबसे तेज शतक ठोकने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। हसन से पहले ये कारनामा पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम ने किया था। उन्होंने साल 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन के मैदान पर 49 गेंदों में शतक बनाया था। बाबर से पहले अहमद शहजाद ने साल 2014 में पाक की ओर से सबसे तेज शतक बनाया था। उन्होंने 58 गेंदों में शतक जमाया था।
ऐसा था मैच का हाल
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 206 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 16 ओवर में ही मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद हारिस ने 20 गेंदों में 41 रन बनाए थे। वहीं हसन नवाज ने 45 गेंदों में 10 चौके और 7 छक्के की मदद से 105 रन बनाए थे। इसके अलावा सलमान अली आगा ने भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 31 गेंदों में 51 रन बनाए थे।
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
10 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
11 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
11 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
12 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
13 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
13 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
14 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
14 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines