Pakistan Cricket Team में हमेशा ही उथल-पुथल देखने को मिलता है। टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर जमकर अपना निशाना साधते हैं। खासतौर पर पूर्व क्रिकेटरों के निशाने पर कप्तान बाबर आजम रहते हैं। टीम के कई दिग्गज पूर्व खिलाड़ी बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल अक्सर खड़े करते रहते हैं। इसी क्रम में पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने एक चौंकाने वाला बयान दे दिया है, जिसने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।
क्या बोले राशिद लतीफ
पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने पाकपैशन डॉ़ट नेट से बात करते हुए बाबर आजम की कप्तानी को लेकर नया विवाद छेड़ दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें बाबर आजम में मानसिक समस्या नजर आ रही है। उन्हें कप्तानी के पद से जबरन हटाया गया था। जब किसी का दिमाग सही तरीके से काम नहीं करता तो इसका असर उसकी नस पर भी पड़ता है। फिर वह हर एक गेंद पर कड़ी मेहनत करने की कोशिश करता है। बाबर आजम को कप्तान बनने के विचार को छोड़कर आजादी से अपना क्रिकेट खेलना चाहिए। इससे उनका मानसिक तनाव कम होगा और वह अच्छी क्रिकेट खेल पाएंगे।
बाबर आजम ने कप्तानी से दिया था इस्तीफा
बाबर आजम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पाकिस्तान टेस्ट टीम की कमान शान मसूद को दे दई गई थी, जबकि टी20 टीम का कप्तान शाहीन अफरीदी को बनाया गया था। शाहीन अफरीदी के पहले दौरे पर ही पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने 4-1 के अंतर से रौंदा था। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक बार फिर से बाबर आजम को टीम की कप्तानी सौंप दी थी। हालांकि पाकिस्तान की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी निराशाजनक प्रदर्शन किया। ऐसे में माना जा रहा है कि अब टीम की कमान बाबर आजम की जगह मोहम्मद रिजवान को दी जा सकती है।
ये भी पढ़ें:- रोहित और विराट को ही इस दिग्गज ने कर दिया अपनी ड्रीम टीम से बाहर, टॉप-3 में महज एक भारतीय
कैसा रहा है बाबर आजम का करिअर
बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए अब तक 54 टेस्ट, 117 वनडे और 123 इंटरनेशनल टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में बाबर आजम ने 3962, वनडे में 5729 और टी20 क्रिकेट में 4145 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- Neeraj Chopra को गले लगाने को बेताब युवतियां, चंद के ही पूरे हो पाए अरमान
ये भी पढ़ें:- आर अश्विन के प्राइवेट पार्ट पर गेंद लगने से बड़ा बदलाव, पेसर से स्पिनर बनने की मिली थी सलाह
संबंधित खबरें
CSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
22 mins agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
27 mins agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
33 mins agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
1 hr agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
1 hr agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
2 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
2 hrs agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
3 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines