Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए अपने दल का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है तो कई स्टार खिलाड़ी नजरअंदाज हुए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए बाबर आजम, शाहिन अफरीदी और मोहम्मद रिजवान का पत्ता साफ हो गया है। इन खिलाड़ियों को टीम में मौका नहीं मिला है।
स्टार खिलाड़ियों का कटा पत्ता
पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहिन अफरीदी तीनों ही प्रारूप में भाग ले रहे थे। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए इन खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर दिया गया। पाकिस्तान सुपर लीग 2025 में भी इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन खराब रहा था। शायद यही वजह है कि बाबर, रिजवान और अफरीदी को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया। सीरीज के लिए 16 खिलाड़ियों को मौका मिला है। 25 मई से पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज का आयोजन होना था। लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी
आगामी सीरीज के लिए सलमान अली आगा को कप्तानी दी गई है। आगा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी खेली गई टी-20 सीरीज में कप्तानी की थी। हालांकि उनकी कप्तानी पाकिस्तान सीरीज नहीं जीत पाई थी। बावजूद इसके, बोर्ड ने एक बार फिर सलमान अली आगा को कप्तानी सौंपी है। इसके अलावा उपकप्तानी का जिम्मा मोहम्मद हारिस को दिया गया है।
टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
9 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
10 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
11 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
12 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines