Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करने वाले पाकिस्तान की टीम महज 6 दिन के अंदर ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में टीम का बुरा हाल देखने को मिल रहा है। टीम ने इस टूर्नामेंट में अभी तक 2 मैच खेले हैं और दोनों में ही हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को धोया था तो वहीं दूसरे मैच में भारत ने मेजबान को धूल चटाई थी। लीग मैचो में ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने का सिलसिला पाकिस्तान के साथ पिछले 2 साल से चलता आ रहा है। जिसके चलते पाकिस्तान के खिलाड़ियों, कप्तान और कोचिंग स्टाफ पर काफी सवाल उठ रहे हैं।
आईसीसी टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान का बुरा हाल
29 साल बाद पाकिस्तान में कोई आईसीसी टूर्नामेंट खेला जा रहा है, ऐसे में फैंस को अपनी टीम से काफी उम्मीदें थी लेकिन उन सबपर पानी फिर चुका है। न्यूजीलैंड की बांग्लादेश पर जीत के साथ पाक टीम आधिकारिक तौर पर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गई और न्यूजीलैंड-टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई। आईसीसी इवेंट्स में पाकिस्तान का हाल पिछले 2 सालों में काफी बुरा रहा है। पिछले 2 सालों में पाकिस्तान का ये चौथा आईसीसी टूर्नामेंट है जिसमें टीम लीग मैचों में ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
ये भी पढ़ें:- CT 2025: कब, कहां फ्री में देख सकते हैं ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच? जानें पूरी डिटेल्स
साल 2023 में खेले गए एशिया कप में पाकिस्तान की टीम लीग मैचों में हारकर बाहर हो गई थी। इसके बाद पाक टीम का प्रदर्शन वनडे विश्व कप 2023 में भी बेहद खराब रहा था, भारत में खेले गए इस टूर्नामेंट में भी पाक टीम लीग मैचों में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी उस वक्त टीम की कप्तानी बाबर आजम के पास थी और उनको वनडे विश्व कप 2023 के बाद कप्तानी से हटा दिया गया था।
वहीं, टी20 विश्व कप 2024 में भी पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। इस टूर्नामेंट में पाक टीम को यूएसए जैसी अपने से कमजोर टीम से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद टीम का काफी मजाक भी उड़ा था। इस टूर्नामेंट में भी पाकिस्तान की टीम लीग मैचों में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान की टीम उसी स्थिति में पहुंच गई है। पाकिस्तान का अगला मैच बांग्लादेश के साथ होगा।
ये भी पढ़ें:- CT 2025: टीम इंडिया की जीत पचा नहीं पा रहे पैट कमिंस! ICC पर लगाया बड़ा आरोप
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
50 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines