हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान में मचा बवाल, प्रोटेस्ट की वजह से रद्द हुई अहम सीरीज

Pakistan Cricket Board: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अहम सीरीज रद्द कर दी है। जिसकी बड़ी वजह सामने आई है।

विज्ञापन

Pakistan Cricket Board: पकिस्तान शाहीन और श्रीलंका A के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। 3 मैचों की खेली जा रही वनडे सीरीज का आखिरी 2 मुकाबला रद्द कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान की अगुआई वाली राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के समर्थकों द्वारा इस्लामाबाद में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इस वजह से श्रीलंका ए के पाकिस्तान दौरे के बचे हुए मैच अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं।

पीसीबी ने जारी किया बयान

पीसीबी ने अपने बयान में कहा है कि इस्लामाबाद और रावलपिंडी के जुड़वां शहर और पाकिस्तान की राजधानी में राजनीतिक प्रोटेस्ट के कारण बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है। ऐसे में पीसीबी ने 3 मैचों की खेली जा रही वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों को स्थागित कर दिया है। आखिरी दो मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार और शुक्रवार को होने थे। दोनों बोर्ड सीरीज को पूरा करने के लिए नई तारीखों को अंतिम रूप का ऐलान जल्द ही करेंगे।

विरोध प्रदर्शन की वजह से राजधानी इस्लामाबाद में कई चीजें ठप्प पड़ी हैं। इमरान खान के समर्थक लगातार उन्हें जेल से बाहर लाने की बात कर रहे हैं और प्रोटेस्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान शाहीन और श्रीलंका A के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी दो मैच 27 और 29 नवंबर को होना था।

पाकिस्तान ने जीता था मुकाबला

पाकिस्तान ने पहला मैच 108 रनों के बड़े अंतर से जीता था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 306/7 रन बनाए थे। मोहम्मद हुरैरा ने 26 रन बनाए थे। इसके अलावा हैदर अली ने 94 गेंदों में 108 रनों की पारी खेली थी। वहीं अब्दुल समद ने 63 गेंदों में 56 रन बनाए थे। जिसके जवाब में श्रीलंका A ने 198/10 रन बनाए थे। श्रीलंका क्रिकेट टीम को इस मैच में 108 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IPL 2025: इन 5 खिलाड़ियों की मेगा ऑक्शन में खुली किस्मत, लेकिन मुश्किल ही मिलेगी प्लेइंग XI में जगह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola