Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट उनके खिलाड़ी हमेशा से ही मैच फिक्सिंग को लेकर बदनाम रहे हैं। मोहम्मद आमिर की मैच फिक्सिंग को आज तक कोई नहीं भुला पाया है, जिसने उनके करियर को एक तरह से बर्बाद ही कर दिया था। इससे छुटकारा पाने के लिए अब पीसीबी एक बड़ा नियम लागू करने जा रही है। पीसीबी ने अब भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन की स्थिति में घरेलू क्रिकेटरों के लिए भी सजा का एक सख्त ढांचा तैयार किया गया है। जिसका निपटारा स्थानीय कानूनों के अनुसार किया जाएगा।
आईसीसी ने भी दिए थे दिशा-निर्देश
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) भी खेल को फिक्सिंग से बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसको लेकर आईसीसी ने कई बड़े कदम भी उठाए हैं। आईसीसी ने कुछ समय पहले सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड्स को निर्देश दिए थे कि वे एंटी करप्शन कोड को अपनाए।
जिसको लेकरक हाल ही पीसीबी गवर्निंग बोर्ड की एक बैठक हुई। इस बैठक के दौरान सदस्यों को एक कानूनी अधिकारी ने सूचित किया कि आईसीसी ने एंटी करप्शन कोड को अपनाने का निर्देश दिया है, जिसके लिए बदलाव आवश्यक हैं। सदस्यों ने इसे मंजूरी दे दी है।
घरेलू क्रिकेट में भी लागू होगा कानून
पीसीबी अब घरेलू क्रिकेट में ये काननू लागू करने वाला है। जिसके चलते अगर कोई खिलाड़ी फिक्सिंग करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसको कानून के हिसाब से सजा भी मिलेगी। सजा में खिलाड़ी पर बैन के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। जो पहली बार फिक्सिंग करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसकी हल्की सजा और जो बार-बार ये गलती करता है तो उसको आजीवन बैन झेलना पड़ेगा।
कितनी मिल सकती है सजा
मैच फिक्सिंग या स्पॉट फिक्सिंग पर 5 साल से लेकर आजीवन बैन
क्रिकेट पर सट्टा लगाने पर मामले के आधार पर 1 से 5 वर्ष तक का बैन
टीम की आंतरिक जानकारी साझा करने पर 1 से 5 वर्ष का बैन
भ्रष्ट संपर्कों की सूचना न देने पर 2 से 5 साल का बैन
जाँच के दौरान झूठ बोलने, सबूत नष्ट करने या सहयोग से इनकार करने पर 2 से 5 साल का बैन
ये भी पढ़े:-एशिया कप में भारत-पाक मैच पर जारी विवाद से तनाव में एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड! किया ‘बॉयकॉट’ के खतरे का जिक्र
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में 78 साल बाद फिर दिखा 400 रन का करिश्मा
3 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड में अच्छा नहीं है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
16 mins agoRanji Trophy: 22 साल के मनवंत कुमार ने काटा गदर, नंबर-9 पर आकर ठोके 135 रन
42 mins ago‘सूर्यवंशी को रणजी ट्रॉफी खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर ने दी मैनेजमेंट को सलाह
1 hr agoIPL ट्रेड को लेकर आई 6 बड़ी खबरें, हार्दिक-यशस्वी बदल सकते हैं टीम
1 hr agoमोना अग्रवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर एशियन पैरा गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में आयुष बदोनी का धमाका, गुजरात के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक
2 hrs agoविराट नंबर-1, बाबर टॉप-5 के करीब... सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मौजूदा खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर भी वैभव नहीं खेलेंगे? अय्यर पहले ही दे चुके हैं हिंट
4 hrs ago'क्यों नहीं?', भारत के लिए डेब्यू नहीं होने पर अभिमन्यु ईश्वरन का छलका दर्द
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines