PAK vs WI: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला 17 जनवरी से मुल्तान में खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों का हाल बेहाल कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के आगे बेबस हो गए। बाबर आजम से लेकर शान मसूद तक सभी खिलाड़ियों ने टीम का साथ छोड़ दिया।
पाकिस्तान का हुआ बुरा हाल
पाकिस्तान ने केवल 13.3 ओवर में ही अपने 4 स्टार बल्लेबाजों को खो दिया। वेस्टइंडीज की गेंदबाजी विभाग के सामने कोई भी पाकिस्तानी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अपना रंग नहीं जमा सका। सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे कप्तान शान मसूद 29 गेंदो में 11 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। इसके अलावा मुहम्मद हुरैरा 15 गेंदों में 6 रन बनाकर चलते बने।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे बाबर आजम 8 और कामरान गुलाम 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के आगे पाकिस्तानी स्टार बल्लेबाज अपना दम खम नहीं दिखा सके।
जेडन सील्स ने लिए 3 विकेट
पहले ही सेशन में जेडन सील्स ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। खबर लिखे जानें तक सील्स ने 9 ओवर में 19 रन खर्च कर 3 विकेट झटक लिए। उनके अलावा गुडाकेश मोती को भी 1 सफलता मिली।
संघर्ष कर रहे हैं रिजवान और शकील
पाकिस्तान ने अपने 4 विकेट जल्द ही खो दिए। ऐसे में क्रीज पर फिलहाल सऊद शकील 40 गेंदों में 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। जबकि मोहम्मद रिजवान 22 गेंदों में 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
शान मसूद (कप्तान) , मुहम्मद हुरैरा , बाबर आजम , कामरान गुलाम , सऊद शकील , मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर) , सलमान आगा , साजिद खान , नोमान अली , खुर्रम शहजाद , अबरार अहमद।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान) , मिकाइल लुइस , कीसी कार्टी , कावेम हॉज , एलिक अथानाज़े , जस्टिन ग्रीव्स , टेविन इमलाच (विकेट कीपर) , गुडाकेश मोटी , केविन सिंक्लेयर , जोमेल वारिकन , जेडन सील्स
ये भी पढ़ें:- Sanju Samson के इस फैसले से नाखुश BCCI! कट सकता है चैंपियंस ट्रॉफी की टीम से पत्ता
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 mins agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
9 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
9 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
11 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
11 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines