Pakistan vs Sri Lanka: श्रीलंका क्रिकेट टीम इस वक्त पाकिस्तान दौर पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. लेकिन इस्लामाबाद में मंगलवार (11 नवंबर) को हुए बम धमाके के बाद श्रीलंकाई टीम में डर का महौल हैं और कई खिलाड़ियों ने सुरक्षा की चिंता जताते हुए घर लौटने की इच्छा जताई हैं. इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला किया है और पाकिस्तान-श्रीलंका वनडे सीरीज के अगले दो मुकाबलों के शेड्यूल में बदलाव किए हैं.
पाकिस्तान-श्रीलंका वनडे सीरीज के शेड्यूल में हुआ बदलाव
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच चल रही वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 नवंबर को रावलपिंडी में खेला गया था, जिसमें पाकिस्तानी टीम ने 6 रनों से जीत दर्ज की थी. सीरीज के बाकी दो मैच पहले 13 और 15 नवंबर को खेले जाने थे, लेकिन अब इन्हें एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है. यानी दूसरा वनडे अब 14 नवंबर को और तीसरा 16 नवंबर को खेला जाएगा. ये दोनों मुकाबले रावलपिंडी में ही खेले जाएंगे.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शेड्यूल में हुए बदलाव की पुष्टि की है और इस्लामाबाद में हुए बम धमाके के बावजूद पाकिस्तान का दौरा जारी रखने के लिए श्रीलंकाई टीम का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने अपने एक्स पर अकाउंट पर लिखा कि खेल भावना और एकजुटता की मिसाल पेश की जा रही है. नकवी ने श्रीलंका के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि ये दोनों देशों के बीच भरोसे और दोस्ती का प्रतिक बताया है.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में बम विस्फोट से दहली श्रीलंकाई टीम, सुरक्षा डर से 8 खिलाड़ी लौटेंगे स्वदेश
श्रीलंका क्रिकेट का चौंकाने वाला फैसला
इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले में 12 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए हैं. इस भयानक घटना के बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों ने सुरक्षा चिंताओं के चलते मौजूदा पाकिस्तान दौरे को बीच में छोड़कर अपने देश वापस लौटने के लिए श्रीलंका क्रिकेट से अनुरोध किया था. लेकिन श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने साफ कर दिया है कि दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार ही जारी रहेगा.
बोर्ड ने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है और वे इसका पूरा ख्याल रख रहे हैं. बोर्ड का कहना है कि उनकी कोशिश है कि सीरीज बिना किसी दिक्कत के पूरी की जाए. बता दें कि, वनडे सीरीज के बाद श्रीलंका को ट्राई सीरीज भी खेलनी हैं, जिसमें पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की टीमें हिस्सा लेंगी.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: ‘मेरे और ऋषभ भाई के बीच…’ कोलकाता टेस्ट से पहले ध्रुव जुरेल ने पंत के साथ कंपटीशन पर दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
क्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
6 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
8 hrs agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
9 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
10 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
10 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
11 hrs agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
12 hrs ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
12 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines