Pakistan vs New Zealand ODI Series: पाकिस्तान की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। 29 मार्च से दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा। वनडे सीरीज को लेकर न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान हो चुका है। वनडे टीम में कीवी टीम की कप्तानी टॉम लैथम करते हुए दिखाई देंगे। वहीं इस सीरीज के लिए कीवी टीम में एक पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी को भी चुना गया है।
पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी को मिला मौका
तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में पाकिस्तान मूल के मुहम्मद अब्बास को शामिल किया गया है। उन्होंने न्यूजीलैंड ए के लिए काफी शानदार प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेली गई सीरीज में अब्बास ने 340 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक भी शामिल था। उनके इस शानदार प्रदर्शन के दम पर अब्बास को न्यूजीलैंड की वनडे टीम में चुना गया है, जो अब पाकिस्तान टीम की बैंड बजाते हुए दिखाई दे सकते हैं।
मुहम्मद अब्बास का जन्म पाकिस्तान में हुआ था और महज एक साल की उम्र में उनका परिवार अब्बास को न्यूजीलैंड लेकर आ गया था। जिसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड में क्रिकेट खेलना शुरू किया। बल्लेबाजी के साथ-साथ अब्बास शानदार गेंदबाजी करने के लिए भी जाने जाते हैं।
ये भी पढ़ें:- DC vs LSG: असंभव जीत दिलाकर आशुतोष शर्मा ने पूरा किया वो खास ‘वादा’, खुशी से उछल पड़े गुरु
निक केली को भी मिला मौका
मुहम्मद अब्बास के अलावा बल्लेबाज निक केली को भी न्यूजीलैंड की वनडे टीम में शामिल किया गया है। अब ये खिलाड़ी वनडे सीरीज में कीवी टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई देगा। घरेलू क्रिकेट में निक केली ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिसका फल अब उनको मिला है।
न्यूजीलैंड की वनडे टीम
टॉम लैथम (कप्तान), विल यंग, आदि अशोक, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रैसवेल, मिच हे, डेरिल मिचेल, विल ओराउर्के, बेन सीयर्स, नैथन स्मिथ, जैकब डफी, मुहम्मद अब्बास और निक केली।
ये भी पढ़ें:- DC vs LSG: आशुतोष शर्मा ने किसको और क्यों डेडिकेट किया अपना अवॉर्ड? कह दी बड़ी बात
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
19 mins agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines