Pakistan vs New Zealand 1st ODI: पाकिस्तान की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। टी20 सीरीज के बाद अब दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच आज नेपियर में खेला गया। पहले ही मैच में पाकिस्तान को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस मैच में न्यूजीलैंड के 2 खिलाड़ी पाकिस्तान टीम पर कहर बनकर टूटे। एक गेंद तो दूसरे ने बल्ले से पाकिस्तान का कचूमर निकाला।
मार्क चैपमैन ने बल्ले से मचाई तबाही
इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 344 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से इस मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने शतक लगाया। चैपमैन ने बल्लेबाजी करते हुए 111 गेंदों पर 132 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान मार्क चैपमैन ने 13 चौके और 6 छक्के भी लगाए। चैपमैन की शानदार पारी के चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। चैपमैन के अलावा डेरिल मिचेल ने 76 और मुहम्मद अब्बास ने 52 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- NZ vs PAK: मिट्टी में मिल गई बाबर आजम की रिकॉर्डतोड़ पारी, न्यूजीलैंड ने 73 रनों से पटका
नाथन स्मिथ ने गेंद से निकाला पाक का दम
इस मैच में न्यूजीलैंड की गेंदबाजी भी काफी शानदार देखने को मिली। तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ ने मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 8.1 ओवर में 60 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा जैकब डफी ने 9 ओवर में 57 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस मैच को जीतने के साथ ही न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
271 पर ढेर हुई पाकिस्तान
इस मैच में पाकिस्तान की टीम 345 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 44.1 ओवर में 271 रन पर ही ढेर हो गई। पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 78 रन की पारी खेली, इसके अलावा सलमान अली आगा ने 48 गेंदों पर 58 रन बनाए।
ये भी पढ़ें:- ‘हम बहुत अच्छा खेल रहे थे, लेकिन’, करारी हार पर छलका मोहम्मद रिजवान का दर्द
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
37 mins ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
1 hr agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
2 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
2 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
2 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
3 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
3 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
4 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines