Pakistan vs England Test: पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के साथ घर पर टेस्ट सीरीज हारने के बाद अब इंग्लैंड के साथ खेलने वाली है। इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच को लेकर पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान भी हो चुका है। एक बार फिर से टीम मैनेजमेंट ने बाबर आजम को उपकप्तान के लायक तक नहीं समझा है। शान मदूस को फिर से पाकिस्तान टेस्ट टीम की कमान सौपी गई है।
तो वहीं उपकप्तान के रूप में सऊद शकील को चुना गया है। बांग्लादेश के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज में भी शान मसूद ही पाकिस्तान टीम के कप्तान थे, इस सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद कप्तान को बदलने की अटकलें तेज हो गई थी, लेकिन पाक क्रिकेट बोर्ड ने एक बार फिर से शान मसूद के साथ जाने का फैसला किया है।
शाहीन अफरीदी की वापसी, नोमान अली को मिला मौका
पाकिस्तान ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। शाहीन अफरीदी ने इस सीरीज का पहला मैच खेला था, लेकिन दूसरे मैच से उनको आराम दे दिया गया था। वहीं अब इंग्लैंड के साथ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए शाहीन अफरीदी की पाकिस्तान टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में बाए हाथ के स्पिनर नोमान अली को नहीं चुना गया था, लेकिन अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नोमान खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: ‘सर दो ही हाथ हैं…’, विराट कोहली ने क्यों दिया होटल अधिकारी को ऐसा जवाब?
फिटनेस की समस्या से जूझ रहे आमिर जमाल बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब उनको भी टीम में शामिल किया गया है। जिन खिलाड़ियों को इंग्लैंड टेस्ट के लिए टीम में चुना गया है। अब कोच जेसन गिलिसपी ने उन खिलाड़ियो पाकिस्तान में चल रहे चैंपियंस कप वनडे से हटाने की अपील की है।
ऐसा पाकिस्तान टीम का 15 सदस्यीय स्क्वाड
शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, अब्दुल्ला शफीक, सऊद शकील (उप-कप्तान), मोहम्मद हुरैरा, अबरार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आमेर जमाल, मीर हमजा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, सलमान अली आगा, नोमान अली, सैम अयूब।
ये भी पढ़ें:- MS Dhoni का चहेता, 1 साल में बन चुका 5 टीमों का कप्तान, फिर भी टीम इंडिया से है बाहर
संबंधित खबरें
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
33 mins agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
48 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
3 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines