Shan Masood Century: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। मुल्तान स्टेडियम में खेले जा रहे पहले मैच में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद का अलग रूप देखने को मिला, जहां उन्होंने अपनी टीम को फ्रंट से लीड करते हुए अपने करियर का सबसे तेज शतक जड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ पाक टीम की शुरुआत खराब रही, जहां सैम अयूब को गस एटकिंसन ने पवेलियन भेजा, लेकिन इसके बाद मसूद ने अब्दुल्ला शफीक संग पारी संभाली और दूसरे विकेट के लिए 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी की। उन्होंने इस शतक के साथ आलोचकों को करारा जवाब दिया है, जो बांग्लादेश के खिलाफ घर में टेस्ट सीरीज हारने के बाद उनकी बुराई कर रहे थे
मसूद ने खत्म किया 1524 दिनों का सूखा
मसूद ने 102 गेंदों में शतक पूरा किया और यह उनके करियर का पांचवां शतक है। मसूद की पारी में दस चौके और दो छक्के शामिल थे। मसूद का यह 1524 दिनों में पहला शतक है। खास बात यह है कि उनका पिछला शतक भी इंग्लैंड के खिलाफ ही आया था, जो उन्होंने मैनचेस्टर में 2020 में बनाया था। मसूद को अब तक काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं, जहां वो नेशनल टीम से लगातार अंदर-बाहर होते रहे हैं। इस बीच उन्हें कप्तानी की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालनी पड़ी।
यह भी पढ़ें: मैदान पर आपस में ‘भिड़’ गए दो दिग्गज, एक-दूसरे को चिढ़ाने में नहीं छोड़ी कोई कसर; देखें VIDEO
शान की सेंचुरी पाकिस्तान के लिए दूसरा सबसे तेज शतक
शान ने इंग्लैंड को शुरुआती विकेट का फायदा नहीं उठाने दिया और अपनी बल्लेबाजी के दौरान मैदान के चारों ओर रन बटोरे। शान ने इस शतक के साथ इतिहास रच दिया है और 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिस्बाह-उल-हक के 56 गेंदों में शतक के बाद किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया।
मसूद ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया?
शान अब पाकिस्तान के कप्तान के रूप में दूसरा सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। मिस्बाह इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। दिलचस्प बात यह है कि मिस्बाह ने जब टेस्ट क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया था, तब उन्होंने महान क्रिकेटर विव रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
यह भी पढ़ें: CPL 2024: फाफ डु प्लेसिस को देख फैंस को याद आए रोहित- मेसी, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
World Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
26 mins ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
1 hr agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
3 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
4 hrs agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines