हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs BAN पहले मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तान की टीम में बड़ा बदलाव, इन दिग्गजों की हुई एंट्री

PAK vs BAN Test Cricket Series: पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश से मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। इस नई टीम पर पाकिस्तान को सीरीज हारने से बचाने के लिए दूसरा टेस्ट मैच हर हाल में जीतने की चुनौती रहेगी। शान मसूद की अगुआई वाली टीम में अब  स्पिन गेंदबाज को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
Pakistan vs Bangladesh

PAK vs BAN Test Cricket Series: पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार से खेला जाएगा। इस मैच के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया गया है। इस बार टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। मालूम हो कि पाकिस्‍तान को पहले टेस्ट मैच में बांग्‍लादेश के हाथों 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। अब शान मसूद के नेतृत्व में टीम दूसरा मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।

स्पिनर की हुई वापसी 

पाकिस्‍तान ने पहले मैच में तेज गेंदबाजों पर भरोसा जताया था। मैच में कामचलाऊ स्पिनर से ओवर कराया गया लेकिन पाकिस्तान की बॉलिंग अटैक पूरे मैच में फेल नजर आई। तेज गेंदबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और टीम को 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने इस हार से सबक लेते हुए अब टीम में स्पिनर गेंदबाज अबरार अहमद को दूसरे मैच में जगह दी गई है।

इनकी भी हुई वापसी 

पाकिस्‍तान ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में अबरार अहमद के अलावा तेज गेंदबाज आमिर जमाल, कामरान गुलाम और शाहीन अफरीदी को जगह दी है। इन खिलाड़ियों को पहले टेस्ट मैच में रिलीज किया गया था, इन्हें दूसरे टेस्ट मैच में जगह दी गई है। वहीं, फिटनेस के कारण आमिर जमाल एनसीए में थे, जिन्‍हें टीम में दोबारा बुलाया गया है। आमिर का दूसरे टेस्‍ट मैच में हिस्‍सा लेना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन

बांग्‍लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट मैच के लिए घोषित पाकिस्तानी टीम 

शान मसूद (कप्‍तान), सउद शकील (उप-कप्‍तान), आमिर जमाल, अबरार अहमद, अब्‍दुल्‍लाह शफीक, बाबर आजम, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्‍मद अली, मोहम्‍मद हुरैरा, मोहम्‍मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अय्यूब, सलमान अली आघा, सरफराज अहमद और शाहीन अफरीदी।

ये भी पढ़ें:- ICC चेयरमैन बनने के बाद इन 3 बड़ी चुनौतियों से कैसे पार पाएंगे जय शाह? गंभीर हैं मुद्दे

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, टेस्ट में झटके थे 166 विकेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola