Jasprit Bumrah Injury Update: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जहां वो बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में स्कैन से गुजरने के बाद बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकेडमी (एनसीए) में अपना रिहैबिलिटेशन शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह भी पता चला है कि उनके अगले 24-28 घंटों में हल्की गेंदबाजी करने की भी संभावना है।
बुमराह के लिए BCCI करेगी इंतजार
बता दें कि चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए घोषित टीम में बदलाव करने की इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की समय सीमा कुछ दिनों की दूरी पर है। सभी टीमें 12 फरवरी तक अपने स्क्वॉड में बदलाव कर सकती है। ऐसे में यह हैरानी की बात नहीं होगी कि बुमराह के लिए बीसीसीआई आखिरी समय तक इंतजार कर सकता है।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: कटक में रोहित शर्मा ने ठोका शानदार शतक, आलोचकों का मुंह किया बंद
‘बुमराह के साथ भी ऐसा ही हो सकता है’
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के मुताबिक, घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘अगर 1 प्रतिशत भी संभावना है, तो बीसीसीआई उनके लिए इंतजार करेगा। उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ भी ऐसा ही किया, क्योंकि उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा को रिप्लेसमेंट के तौर पर लाने से पहले करीब दो सप्ताह तक इंतजार किया। यहां तक कि जब शुभमन गिल डेंगू से पीड़ित थे, तब भी उनके मन में रिप्लेसमेंट की खोज करने का कोई विचार नहीं था। हां, टीम के दूसरे खिलाड़ियों के साथ हुआ है तो बुमराह के साथ भी ऐसा ही हो सकता है। अगर बुमराह तय समय पर फिटनेस हासिल करने में विफल रहते हैं, तो वे बाद में इवेंट की तकनीकी समिति से रिप्लेसमेंट की मांग कर सकते हैं।’
बुमराह को सिडनी में लगी थी चोट
बुमराह को सिडनी टेस्ट के दौरान चोट लगी थी और इसकी वजह से वो दूसरी पारी में बॉलिंग नहीं कर पाए थे। बाद में उन्हें पांच सप्ताह के लिए आराम करने के लिए कहा गया था। तब से लेकर बीसीसीआई की ओर से उनकी चोट को लेकर कोई पुख्ता अपडेट नहीं आया है और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी को लेकर सस्पेंस जारी है।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: दूसरे मैच में इंग्लैंड से कहां हुई बड़ी गलती? जोस बटलर ने दिया सटीक जवाब
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
33 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
59 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines