Who is Abhimanyu Mishra: चेस की दुनिया में अभी अभिमन्यु मिश्रा सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने मात्र 16 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को 2025 के FIDE ग्रैंड स्विस में करारी शिकस्त दे दी। अभिमन्यु और गुकेश के बीच पांच राउंड तक मैच चला और 61 चालों के बाद मिश्रा का पलड़ा भारी रहा। इस जीत के साथ अभिमन्यु सबसे कम उम्र में किसी वर्ल्ड चैंपियन को हराने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने गाता कामस्की के 33 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रचा। सवाल ये है कि आखिर अभिमन्यु मिश्रा कौन हैं।
गुकेश को हराने वाले अभिमन्यु मिश्रा कौन हैं?
अभिमन्यु मिश्रा का जन्म 5 फरवरी 2009 को यूनाइटेड स्टेट्स के न्यू जर्सी में हुआ था। जब वो मात्र ढाई साल के थे, तब उनके पिता ने उन्हें चेस के बारे में बताया था। 2021 में अभिमन्यु सबसे युवा चेस ग्रैंडमास्टर बने थे और इसी के साथ उन्होंने लोकप्रियता हासिल की थी। अब वो गुकेश को हराने के बाद दोबारा चर्चा का विषय बने हैं। बता दें कि अभिमन्यु अमेरिका का नेतृत्व करते हैं और वहां के सबसे यंग ग्रैंडमास्टर्स में से एक हैं।
ये भी पढ़ें:- मनु भाकर और गुकेश को मिला खेल रत्न, इन खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड
अभिमन्यु ने 7 साल की उम्र में किया था बड़ा कारनामा
चेस ग्रैंडमास्टर अभिमन्यु मिश्रा जब 7 साल, 6 महीने और 22 दिन के थे, जब उन्होंने 2000 USCF रेटिंग हासिल कर ली थी। इसी के साथ उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए ग्रैंडमास्टर एवंडेर लियांग को पीछे छोड़ दिया था। जून 2024 तक वो सबसे यंग इंटरनेशनल मास्टर भी थे, उन्होंने 2019 में मात्र 10 साल की उम्र में ये खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा भी अभिमन्यु ने कम उम्र में चेस के कई सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं।
डी गुकेश को हराने पर अभिमन्यु मिश्रा ने क्या बोला?
अभिमन्यु मिश्रा ने डी गुकेश को हराने के बाद कहा, ‘भले ही मैंने जीत दर्ज की लेकिन ये टूर्नामेंट में मेरी पिछली कुछ जीत जैसी नहीं थी। ये उतना क्लीन गेम नहीं था। हालांकि, मैंने जैसा सोचा था, टूर्नामेंट उससे बेहतर साबित हो रहा है। अगर मैं इस फॉर्म को जारी रखूंगा, तो मेरे पास टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने का चांस रहेगा। कल भी मैंने प्राग के खिलाफ कुछ गलती की। हालांकि, मुझे नहीं लगा कि मैं इन प्लेयर्स के सामने कमजोर हूं। मुझे लगता है कि मैं उनके बराबर हूं।’
ये भी पढ़ें:- KBC 16 में आए शिक्षक की एक गलती पड़ी भारी, सिर्फ 10 हजार लेकर गए घर
संबंधित खबरें
भारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
17 hrs agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
18 hrs agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
20 hrs agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
22 hrs agoसैफ चैंपियनशिप में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
1 day agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
1 day agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
1 day agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
2 days agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
4 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines