हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

किसी के लिए 'जलपरी' तो किसी के लिए 'वॉटर बेबी', मात्र 1 साल 9 महीने की उम्र में असंभव किया संभव!

Veda Paresh Sarfare Made Record: 1 साल 9 महीने की उम्र में वेदा परेश सरफारे ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है. उन्होंने स्विमिंग करके इतिहास रच दिया. वो रत्नागिरी में 100 मीटर स्विमिंग करने वाली सबसे युवा तैराक बन चुकी हैं. उनकी तैरते हुए क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

विज्ञापन
वेदा सरफारे ने किया कमाल

Veda Paresh Sarfare Made Record: महाराष्ट्र के रत्नागिरी की वेदा परेश सरफारे ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके बारे में सोचना ही असंभव महसूस होता है. वो भारत की सबसे नन्ही तैराक बन चुकी हैं, जिन्होंने 100 मीटर स्विमिंग की. उन्होंने ये कारनामा मात्र 1 साल, 9 महीने और 10 दिन की उम्र में कर दिखाया है. आपको बता दें कि 1 नवंबर 2025 को हुए इवेंट में उन्होंने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया और अब वो ऑफिशियल तौर पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं.

वेदा परेश सरफारे ने बना दिया रिकॉर्ड

1 नवंबर 2025 को वेदा ने तैराकी में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने 10 मिनट 8 सेकंड में 4 स्विमिंग लैप्स पूरे कर दिए. वो 100 मीटर स्विमिंग में चार लैप्स पूरे करने वाली सबसे युवा तैराक बन चुकी हैं. मात्र 21 महीने की उम्र में उनका स्विमिंग करना अपने आप में काफी बड़ी बात है. इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने वेदा की इस उपलब्धि के बारे में जानकारी दी और बताया कि वेरिफिकेशन के बाद रत्नागिरी की इस बेटी के नाम रिकॉर्ड जुड़ गया है.

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने बताया, ‘100 मीटर स्विमिंग का रिकॉर्ड 22 जनवरी 2024 को जन्मीं वेदा परेश सरफारे ने अपने नाम किया है. वो 22-25 मीटर के स्विमिंग पूल में चार लैप्स (100 मीटर) पूरे करने में सफल हुईं. उन्होंने रत्नागिरी के म्युनिसिपल स्विमिंग पूल में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- भारत ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, आखिरी 11 मिनट में अर्जेंटीना को 4-2 से मात देकर 9 साल बाद किया ये कारनामा

कैसे शुरू हुई नन्ही तैराक वेदा की कहानी?

वेदा परेश सरफारे ने मात्र 9 महीने की उम्र में तैराकी के सफर की शुरुआत की थी. वो अपने बड़े भाई को रत्नागिरी के सरकारी स्विमिंग पूल में तैरते हुए देखती थीं. कोच महेश मिलके और उनकी पत्नी गौरी ने 11 महीनों तक वेदा को ट्रेनिंग दी. उन्होंने 21 महीने की उम्र में वेदा को सबसे युवा तैराक बना दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वेदा की तैरते हुए वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें रिकॉर्ड बनाया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान में फुटबॉल मैच के दौरान जमकर चले लात-घूंसे, बीच मैदान में दिखा खिलाड़ियों का ‘दंगल’

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola