PV Sindhu First Indian Shuttler To Reach 500 Career Singles Wins: पीवी सिंधु ने बैडमिंटन का इतिहास रच दिया जब वो वुमेंस सिंगल्स में 500 करियर जीत हासिल करने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं. 2 बार की ओलंपिक मेडलिस्ट ने ये अचीवमेंट जकार्ता में इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर टूर्नामेंट के दौरान हासिल की. इसमें उन्होंने 16वें राउंड में डेनमार्क की लाइन होजमार्क क्जार्सफेल्ट को हराया.
पीवी सिंधु का प्रदर्शन
पीवी सिंधु ने संयम भरा प्रदर्शन किया और सीधे गेम में 21-19, 21-18 से जीत हासिल की. मैच में सिंधु ने अहम रैलीज में अपनी पकड़ दिखाई. इस जीत ने डेनमार्क के खिलाफ उनके 6 मुकाबलों में पांचवीं जीत को मार्क किया, जो उनके डॉमिनेंस को दिखाता है.
यह भी पढ़ें- आपको पता है… लॉरेन बेल का निकनेम ‘द शार्ड’ क्यों है? उनकी अपीयरेंस में ही छिपा है राज़
500 सिंगल्स में जीत
इस जीत के साथ पीवी सिंधु एक स्पेशल क्लब में शामिल हो गई हैं क्योंकि वो महिलाओं की सिंगल्स में 500 जीत का आंकड़ा हासिल करने वाली सिर्फ छठी खिलाड़ी बनीं. इस खास ग्रुप में रचनाक इंतानोन, ताई त्ज़ु यिंग, अकाने यामागुची, कैरोलिना मारिन और पेट्या नेडेलचेवा जैसी लेजेंड्स शामिल हैं.
जीत का प्रतिशत
अब उनका कुल करियर रिकॉर्ड सिंगल्स में 732 मैचों में से 500 जीत के साथ है, जिससे उनका जीत का प्रतिशत तकरीबन 68.3% तक पहुंच गया है. खास तौर से बीडब्ल्यूएफ टूर में, उनके पास 227 हार के मुकाबले 456 विक्ट्री हैं.
यह भी पढ़ें- आंखों के नीचे ब्लैक पैचेज… स्टीव स्मिथ आखिर कर क्या रहे हैं? ये फैशन है या कुछ और? जानिए इसके पीछे की असल वजह
क्वार्टरफाइनल में हारीं सिंधु
500 सिंग्लस जीतने के बाद पीवी सिंधु को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा. उनके सामने चाइनीज खिलाड़ी और टोक्यो 2020 ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट वर्ल्ड नंबर 4 चेन यू फेई, जिन्होंने इंडियन शटलर 21-13 और 21-17 से हरा दिया.
संबंधित खबरें
पीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
19 hrs ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
2 days agoAsian Para Games: भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास, पार किया 100 मेडल का आंकड़ा
2 days agoभारत ने जीता 17वां गोल्ड मेडल, शीतल ने तीरंदाजी में किया कमाल
3 days agoAsian Para Games में दो खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
3 days agoजापान में भारतीय खिलाड़ी पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, लाइफटाइम बैन का खतरा
3 days agoAsian Para Games: सुवर्णा राज ने भारत के लिए जीता 15वां गोल्ड
3 days agoआयुष वर्मा ने भारत को दिलाया गोल्ड, प्रवीण कुमार ने बनाया नया रिकॉर्ड
4 days agoविमेंस 200 मीटर रेस की टी-12 कैटेगरी में सिमरन शर्मा ने जीता गोल्ड
4 days agoदीप्ति जीवनजी ने जीता गोल्ड मेडल, 400 मीटर रेस में किया बड़ा कारनामा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines