PKL 2025: प्रो कबड्डी लीग 2025 के प्लेऑफ की अब शुरुआत हो रही है. टूर्नामेंट के प्लेऑफ को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है. अब 8 टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है. जिसमें टॉप पर पहने वाली 4 टीमों को फायदा मिलेगा, लेकिन उसके बाद 5 से 8 नंबर पर रहने वाली टीमों के लिए भी चैंपियन बनने का मौका है. 108 धमाकेदार मैचों के बाद टूर्नामेंट इस स्टेज पर पहुंचा है. आज प्लेऑफ के 2 अहम मुकाबले खेले जाएंगे.
कब खेले जाएंगे प्लेऑफ के महामुकाबले?
प्लेऑफ्स की शुरुआत 25 अक्टूबर को प्ले-इन्स से होगी, जहाँ मौजूदा चैम्पियन हरियाणा स्टीलर्स का मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स से होगा. वहीं, दूसरे प्ले-इन में पटना पाइरेट्स भिड़ेंगे यू मुम्बा से. इन मैचों के विजेता प्लेऑफ्स के अगले दौर में प्रवेश करेंगे. 26 अक्टूबर से शुरू होंगे एलिमिनेटर मुकाबले. प्ले-इन्स के विजेता पहले एलिमिनेटर 1 में भिड़ेंगे. इसी दिन बेंगलुरु बुल्स और तेलुगु टाइटन्स आमने-सामने होंगे मिनी क्वालिफायर में.
27 अक्टूबर को एलिमिनेटर 2 में एलिमिनेटर 1 के विजेता का सामना बुल्स और टाइटन्स के हारने वाले से होगा. इसी दिन शीर्ष दो टीमें क्वालिफायर 1 में फाइनल में जगह के लिए भिड़ेंगी. 28 अक्टूबर को एलिमिनेटर 3 खेला जाएगा, जिसमें एलिमिनेटर 2 के विजेता और मिनी-क्वालिफायर के विजेता आमने-सामने होंगे. इस मैच का विजेता 29 अक्टूबर को क्वालिफायर 2 में क्वालिफायर 1 के हारने वाले से भिड़ेगा. इस मुकाबले का विजेता 31 अक्टूबर को खेले जाने वाले फाइनल में जगह बनाएगा.
ये भी पढ़ें: एक बार फिर दुनिया भर में ‘बेइज्जत’ पाकिस्तान, भारतीय कबड्डी कप्तान ने हाथ नहीं मिलाकर निकाली हेकड़ी, देखें VIDEO
कहां देखें ये धमाकेदार मैच?
अनुपम गोस्वामी, बिजनेस हेड, मशाल स्पोर्ट्स और लीग चेयरमैन ने कहा, ‘प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 ने वास्तव में प्रो कबड्डी लीग में प्रतिस्पर्धा का स्तर नई ऊँचाइयों पर पहुँचा दिया है. हमारे 108 लीग मैचों में से 48 मैच पाँच अंकों या उससे कम के अंतर से तय हुए, और 27 मैच अंतिम 90 सेकंड में पलटे. अब ताजा प्लेऑफ्स इन्हीं जोश और रोमांच को अंतिम हफ्ते तक जारी रखेंगे. युवा कप्तान आगे से नेतृत्व कर रहे हैं और रेडर्स लगभग हर मैच में सुपर-10 कर रहे हैं. यह पीकेएल इतिहास के सबसे कड़े फाइनल हफ्तों में से एक होने जा रहा है,’
प्लेऑफ्स के टिकट उपलब्ध हैं District by Zomato पर, जो पीकेएल सीजन 12 का आधिकारिक टिकटिंग प्लेटफार्म है प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 प्लेऑफ्स का सीधा प्रसारण देखें Star Sports Network और JioHotstar पर, 25 से 31 अक्टूबर, हर शाम 7:30 बजे से.
ये भी पढ़ें: यू मुंबा के युवा खिलाड़ी तो जयपुर पिंक पैंथर्स के असिस्टेंट मैनेजर का निधन, प्रो कबड्डी लीग में शोक की लहर
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
17 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
6 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
9 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
10 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines