Neeraj Chopra Classic 2025: भारतीय खेल इतिहास के सफल खिलाड़ियों में से एक नीरज चोपड़ा के नाम से आज बेंगलुरु में एक टूर्नामेंट हुआ, जिसका नाम नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 था। इस टूर्नामेंट में खुद नीरज ने शानदार प्रदर्शन करके एक बार फिर से भारत का नाम रोशन कर दिया है। चोपड़ा ने एनसी क्लासिक 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। नीरज के अलावा 2 और भारतीय खिलाड़ियों ने भी टॉप 8 तक का सफर तय किया है।
भारत में पहली बार हुआ जैवलिन थ्रो इवेंट
ओलंपिक में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुके दिग्गज नीरज चोपड़ा ने दुनिया भर में बड़ा नाम कमाया है। नीरज ने वर्ल्ड चैंपियन और डायमंड लीग के साथ ही साथ कई और भी बड़ी लीग्स जीती हैं। जिसके बाद अब उनके नाम से टूर्नामेंट खेला जा रहा है। नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 का इवेंट शनिवार 5 जुलाई को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में खेला गया। जहां पर नीरज चोपड़ा ने 86.18 मीटर दूर जैवलिन फेंका। दूसरे नंबर पर रहे जूलियस येगो ने 84.51 मीटर थ्रो किया। जबकि नंबर 3 पर मौजूद रूमेश थरंगा ने 84.34 मीटर का थ्रो किया। भारत में पहली बार कोई जैवलिन थ्रो का इवेंट आयोजित हुआ है।
नंबर 4 पर रहे सचिन यादव
नीरज चोपड़ा के साथी भारतीय जैवलिन थ्रोअर सचिन यादव नंबर 4 पर रहे। सचिन ने 82.33 मीटर का थ्रो किया है। नंबर 8 पर भी भारत का ही खिलाड़ी नजर आया। जिसके लिए यशवीर सिंह ने 79.65 मीटर का थ्रो किया है। इस टूर्नामेंट को JSW स्पोर्ट्स, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और वर्ल्ड एथलेटिक्स ने साथ में मिलकर होस्ट किया है। एशियन गेम्स 2023 में सिल्वर मेडल जीतने वाले किशोर जेना इंजरी के कारण इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाए।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: नए सिक्सर किंग ऋषभ पंत ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
6 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
8 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
8 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
8 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
8 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
10 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
11 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines